[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Lifestyle Tips: डायट में ये बदलाव नहीं पड़ने देंगे बीमार, जरूर करें ट्राई

Lifestyle Tips: डायट में ये बदलाव नहीं पड़ने देंगे बीमार, जरूर करें ट्राई

0
Lifestyle Tips: डायट में ये बदलाव नहीं पड़ने देंगे बीमार, जरूर करें ट्राई

Dieting Tips: आज पूरी दुनिया में कई तरह की बीमारियों के पीछे मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल और गलत खाने-पीने की आदत है. पुराने दिनों से अगर तुलना की जाए तो आज ज्यादा लोग कैंसर, डाइबीटिज, ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं. अगर आप चाहते हैं कि आने वाले समय में आपको इस तरह की किसी भी गंभीर बीमारी का सामना न करना पड़े और आप फिट रहने के साथ ही एक्टिव भी रहे तो ऐसे में आपको अपने खाने-पीने की आदतों में कुछ छोटे बदलाव जरूर करने चाहिए. इन छोटे बदलावों को जीवन में शामिल कर आप बीमरियों से दूर रहने के साथ ही फिट और एक्टिव भी रह पाएंगे.

पेट भरने तक न खाएं

अगर आप एक हेल्दी लाइफ जीना चाहते हैं तो ऐसे में आपको 80 और 20 का फार्मूला अपनाना चाहिए. जब आपको लगे कि आपका पेट 80 प्रतिशत तक भर जाए तो ऐसे में खाना बंद कर दें. इसके साथ ही आपको अपने डायट में 80 प्रतिशत हेल्दी फूड आइटम्स को रखना चाहिए जिनमें सभी पोषक तत्व मौजूद हो. आप अगर चाहें तो 20 प्रतिशत को अपने पसंद की चीजों के लिए रख सकते हैं.

Also Read: Lifestyle Tips: उम्र से पहले आपको बूढा बना देती हैं ये आदतें, समय रहते करें त्याग

Also Read: Baby Health : जन्म के तुरंत बाद, क्यों होता है शिशु के लिए विटामिन डी जरूरी?

Also Read: Health Tips: भूलकर भी खाने की इन चीजों में न डालें नींबू, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

पानी पीने के लिए भी हैं नियम

आप जब अपने शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते हैं तो ऐसे में कई तरह की बीमारियों से बचे हुए रह सकते हैं. यह सिर्फ आपके सेहत के लिए नहीं बल्कि आपकी त्वचा और खूबसूरती के लिए भी जरूरी है.

बैलेंस्ड डायट जरूरी

कुछ लोगों के मन में डायटिंग को लेकर एक गलत धारणा बनी हुई है. उन्हें लगता है डायटिंग का मतलब होता है भूखे बैठे रहना. लेकिन ऐसा नहीं है. डायटिंग का मतलब शरीर को हेल्दी भोजन देना होता है जिसमें सभी पोषक तत्व मौजूद हों. आप जो भी कुछ खा रहे है नवाह आपके शरीर में पूरी तरह से लगे इसके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि वह पूरी तरह से बैलेंस्ड हो. अपने डायट में उन फूड आइटम्स को शामिल करें जिनमें प्रोटीन के साथ ही फाइबर, कार्ब्स, हेल्दी फैट्स और प्रोबायोटिक्स मौजूद हों.

सेहत के लिए फल फायदेमंद

अगर आप फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट में फलों को जरूर से जरूर शामिल करना चाहिए. कोशिश करें कि आप हर दिन दो अलग तरह के फल जरूर खाएं. केवल यहीं नहीं, आपको सादे पानी की जगह रोजाना एक ग्लास नींबू पानी पीने की भी आदत डालनी चाहिए.

Also Read: Health Tips: चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, जानें क्या है कारण

LifeStyle Trending Video

https://www.youtube.com/watch?v=bga-Z3mlez0
Previous article करबला हाट में अपराधियों ने चलाईं ताबड़-तोड़ गोलियां
Next article Paris Olympics 2024:ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार डारिया सैविले और एलेन पेरेज ने एथलीटों के लिए ‘एंटी-सेक्स’ बेड की जाँच की.वीडियो देखें
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel