[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style इन चीजों को उबालकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद, शरीर को मिलता है दोगुना न्यूट्रिशन

इन चीजों को उबालकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद, शरीर को मिलता है दोगुना न्यूट्रिशन

0
इन चीजों को उबालकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद, शरीर को मिलता है दोगुना न्यूट्रिशन

Lifestyle Tips: सब्जियां किस तरह से खायी जाए इसपर अक्सर अलग-अलग तरह के विचार पेश किये जाते हैं. कोई कहता है इसे कच्चा खाना चाहिए तो किसी का कहना होता है अगर इसे उबालकर खाया जाए तो शरीर को ज्यादा फायदा होता है. लेकिन, सच्चाई क्या है? अगर आपके दिमाग में भी यह जंग छिड़ी रहती है तो आप बिलकुल सही जगह पर आये हैं. देखिये, फलों और सब्जियों को कच्चा खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है लेकिन, इसमें भी एक ट्विस्ट है. कुछ ऐसी सब्जियां होती हैं जिन्हें अगर हम उबालकर खाएं तो इससे हमारे शरीर को ज्यादा फायदा हो सकता है. जब आप इन सब्जियों को उबाल देते हैं तो यह साधारण फूड आइटम्स नहीं रह जाते हैं बल्कि, सुपरफूड्स बन जाते हैं. तो चलिए उन सब्जियों के बारे में जानते हैं जिन्हें आपको हमेशा उबालकर ही खाना चाहिए.

टमाटर

अगर आप टमाटर खाना पसंद करते हैं तो आपको इसे हमेशा उबालकर ही खाना चाहिए. इसमें लाइकोपिन नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है. केवल यहीं नहीं, अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में भी टमाटर का सेवन उबालकर कर सकते हैं.

Also Read: Lifestyle Tips: क्यों आपको दिन की शुरुआत रनिंग के साथ करनी चाहिए? फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

Also Read: Lifestyle Tips: जवानी में ही आपको दिल का मरीज बना देंगी ये आदतें

पालक

पालक को हमारे सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में अगर आप पालक खाना पसंद करते हैं तो इसे आपको उबालकर खाना चाहिए. जब आप इसे उबालकर खाते हैं तो इसमें मौजूद आयरन और कैल्शियम हमारे शरीर में बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब हो पाता है. अगर आपको आयरन या फिर कैल्शियम की कमी रहती है तो ऐसे में आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए.

ब्रॉकली

अगर आप अपने डायट में ब्रॉकली का सेवन करते हैं तो ऐसे में इसे उबालकर खाना शुरू कर दें. जब आप इसे उबालकर खाते हैं तो ऐसे में इससे ग्लूकोसाइनोलेट्स रिलीज होते हैं जो कैंसर को ठीक करने में भी मदद कर सकते हैं. जब आप इसे उबाल लेते हैं तो आपके शरीर के लिए इसे पचाना भी काफी ज्यादा आसान हो जाता है.

Also Read: LifeStyle Tips: सुबह की ये आदतें आपके शरीर और दिमाग पर डालती हैं गजब का असर, आप भी जानें

Previous article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में इन 2 किरदारों की होगी एंट्री, पोपटलाल- टप्पू सेना हुए एक्साइटेड
Next article पटना में महिला पत्रकार का नहीं हुआ था अपहरण, जानिए फिर क्यों कहानी बनाकर पुलिस के पसीने छुड़ा दिए…
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel