[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style LifeStyle Tips: डिओडोरेंट लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

LifeStyle Tips: डिओडोरेंट लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

0
LifeStyle Tips: डिओडोरेंट लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

LifeStyle Tips: हम सभी डिओडोरेंट का इस्तेमाल तो करते ही हैं. नहाने के बाद एक डिओडोरेंट का इस्तेमाल हमें लंबे समय तक फ्रेश और एक्टिव रहने में काफी हद तक मदद कर सकता है. आसान शब्दों में अगर कहा जाए तो डिओडोरेंट का इस्तेमाल हमारे डेली रोतीं का भी एक काफी महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. चाहे हम कहीं भी जाएं ऑफिस या फिर जिम, डिओडोरेंट का इस्तेमाल जरूर करते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो चाहे कितना भी डिओडोरेंट का इस्तेमाल कर लें उन्हें फ्रेशनेस ज्यादा देर तक महसूस नहीं होती है. आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते समय करने से बचना चाहिए. चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं.

भीगे शरीर पर डिओडोरेंट का इस्तेमाल

अगर आप नहाने के तुरंत बाद ही अपने शरीर पर डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए. अगर आप भीगे शरीर पर डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में यह पूरे शरीर पर पानी होने की वजह से बिखर जाता है. ऐसा होने की वजह से यह आपके शरीर पर सही तरीके से काम नहीं कर पाता है. अगर आप डिओडोरेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें कि आपकी स्किन पूरी तरह से सूखी हुई हो. सूखी स्कीन पर डिओडोरेंट सबसे सही तरीके से काम करता है.

Also Read: Lifestyle Tips: आपके लिए रोज नहाना क्यों है जरूरी? जानें इसके फायदे

Also Read: Lifestyle Tips: डायट में ये बदलाव नहीं पड़ने देंगे बीमार, जरूर करें ट्राई

काफी ज्यादा मात्रा में डिओडोरेंट का इस्तेमाल

डिओडोरेंट की प्रभावशीलता सीधे तौर पर आपके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली मात्रा को प्रभावित नहीं करती है. असलियत में कहा जाए तो अगर आप ज्यादा मात्रा में स्किन पर डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं तो यह यह बिल्डअप पैदा कर सकता है. ऐसा होने की वजह से त्वचा में जलन पैदा हो सकती है.

जरुरत पड़ने पर दोबारा न इस्तेमाल करना

कई बार हम यह गलती भी कर देते हैं कि दिन में दोबारा जब हमें डिओडोरेंट का इस्तेमाल करने की जरुरत पड़ती है तो हम ऐसा करते नहीं है. कई बार आपकी एक्टिविटी लेवल्स की वजह से आपको दिन में दो से तीन बार डिओडोरेंट का इस्तेमाल करना पड़ सकता है.

एक्सपायरी डेट पर ध्यान न देना

सभी पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में एक्सपायरी डेट होती ही है. डिओडोरेंट भी इससे ज्यादा अलग नहीं है. आपकी जानकारी के लिए बता दें एक्सपायर्ड डिओडोरेंट का इस्तेमाल करने से आपको किसी भी तरह का कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि इसका इस्तेमाल करने पर आपको स्किन में चिड़चिड़ाहट महसूस हो सकती है. कई बार एक्सपायर होने की वजह से इसके फ्रग्रेंस में बदलाव भी हो जाता है.

Also Read: Health Tips: जानिए क्या है करी पत्ता खाने के फायदे

Previous article बिहार में बिजली के स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करना होगा आसान, घर बैठे मिलेगी समस्या का समाधान
Next article Mosquito prevention: प्राकृतिक रूप से मच्छरों से बचने के घरेलू उपाय
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel