[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Lifestyle : बढ़ेगी एसी की कूलिंग और बिजली के बिल की नहीं होगी टेंशन

Lifestyle : बढ़ेगी एसी की कूलिंग और बिजली के बिल की नहीं होगी टेंशन

0
Lifestyle : बढ़ेगी एसी की कूलिंग और बिजली के बिल की नहीं होगी टेंशन
Air Conditioner Use

Lifestyle : बढ़ती गर्मी में एयर कंडीशनर हमें ठंडक तो देता है, लेकिन इसके साथ आने वाला भारी-भरकम बिजली का बिल अक्सर पसीने छुड़ा देता है. कई बार अनजाने में की गयी छोटी-छोटी गलतियां न केवल हमारी जेब पर भारी पड़ती हैं, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाती हैं. एसी के उपयोग को लकर कुछ स्मार्ट ट्रिक्स को अपनाकर आप अपने कमरे को ठंडा भी रख सकते हैं और बिजली के बिल को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं. 

एसी को मैजिक नंबर पर करें सेट  

एयर कंडिशनर (एसी) चलाते ही कमरा ठंडा हो जाये, इसके लिए अधिकतर लोग 16 या 18 डिग्री सेल्सिलय पर एसी चला देते हैं. लेकिन, लेकिन ऐसा नहीं है. ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) के अनुसार, मानव शरीर के लिए 24 डिग्री सेल्सिलय सबसे आरामदायक तापमान है. इस टेम्प्रेचर पर एसी को सेट करने से कंप्रेसर पर दबाव कम पड़ता है, जिससे बिजली की खपत काफी कम हो जाती है.  

फैन को करें ऑन 

अधिकतर लोग अक्सर एसी चलाने के बाद पंखा बंद कर देते हैं, जो एक गलती है. पंखा चलाने से ठंडी हवा पूरे कमरे में जल्दी फैलती है. इससे एसी के कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है, क्योंकि कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है. पंखे को हल्की या मध्यम गति पर रखें, इससे एसी को अपना ‘कट-ऑफ’ तापमान जल्दी हासिल करने में मदद मिलेगी. 

इसे भी पढ़ें : Personality development : कमियों को स्वीकारना ही है सुधार की पहली सीढ़ी

दरवाजों और खिड़कियों को करें सील 

एसी चलने के बाद कमरे के खिड़की, दरवाजों को पूरी तरह से चिपका कर बंद करना बेहद जरूरी होता है. ऐसा न होने पर ठंडी हवा बाहर निकल जाती है, जिससे एसी का कंप्रेसर लगातार चलता रहता है और इसका लोड बिजली के बिल पर पड‍़ता है. बेहतर होगा कि आप कमरे के दरवाजों के नीचे के गैप को रोकने के लिए डोर बॉटम सील या कपड़े का इस्तेमाल करें. खिड़कियों पर भारी पर्दे लगायें ताकि बाहर की धूप अंदर न आये और ठंडी हवा बाहर न जाये. धूप को सीधे कमरे में आने से रोकने से एसी की कूलिंग क्षमता 10 से 20 प्रतिशत बढ़ जाती है. 

मेंटेनेंस का रखें ख्याल  

एसी के फिल्टर में जब धूल भर जाती है, तो वह हवा के प्रवाह को रोकता है, जिससे एसी को कमरा ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. महीने में कम से कम दो बार एसी के फिल्टर को खुद साफ करें. सीजन शुरू होने पर प्रोफेशनल सर्विसिंग जरूर करायें. गंदा कंडेंसर क्वॉइल बिजली की खपत को 5 से 15 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है. 

करें स्लीप मोड, टाइमर का स्मार्ट इस्तेमाल

रात में सोते समय अक्सर हमें एक समय के बाद ठंड लगने लगती है और हम कंबल ओढ़ लेते हैं, लेकिन एसी चलता रहता है. ऐसे में आप स्लीप मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह हर घंटे तापमान को 1-1 डिग्री बढ़ा देता है, जिससे रात भर कंप्रेसर पर बोझ नहीं पड़ता. आप चाहतें तो सुबह 3 या 4 बजे का टाइमर लगाएं. तब तक कमरा इतना ठंडा हो चुका होता है कि अगली सुबह तक पंखे से काम चल जाये. 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel