[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Life Tips: पहली बार मिलने पर आप में ये चीजें नोटिस करते हैं लोग, आप भी जरूर जानें

Life Tips: पहली बार मिलने पर आप में ये चीजें नोटिस करते हैं लोग, आप भी जरूर जानें

0
Life Tips: पहली बार मिलने पर आप में ये चीजें नोटिस करते हैं लोग, आप भी जरूर जानें
psychology tips

Life Tips: जब हम पहली बार किसी से मिलते हैं तो ऐसे में हमें कई बार काफी घबराहट होती है. हमें लगता है कि पता नहीं सामने वाला हमारे बारे में क्या सोचेगा, हमारा इम्प्रेशन उनपर कैसा बनेगा. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्हें अक्सर लोगों से मिलने में घबराहट होती है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लोग आप से पहली बार मिलने के दौरान नोटिस करते हैं. अगर आप इन चीजों का सही तरीके से ख्याल रखेंगे तो आपको कभी भी किसी के सामने खराब या फिर नीचे नहीं महसूस करना पड़ेगा. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

आपके दांत

जब आप किसी से पहली बार मिलते हैं तो वे आपके दांतों को सबसे पहले नोटिस करते हैं. आपके सेहत और पर्सनालिटी का अंदाजा आपके दांतों को देखकर ही लगाया जा सकता है. अगर आपके दांत सुंदर और सफेद हैं तो ऐसे में आप आकर्षक, स्वस्थ और अनुशाशन का पालन करने वाले लगते हैं. अगर आप चाहते हैं कि लोगों का नजरिया आपके प्रति सही बनी रहे तो आपको अपने दांतों का सही तरीके से ख्याल रखना चाहिए.

रिलेशनशिप टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: शादी से पहले जा रहे अपने पार्टनर से फर्स्ट टाइम मिलने? इन बातों का जरूर रखें ख्याल

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: रिलेशनशिप में आने से पहले जान लें ये कड़वी बातें, आप ही की है भलाई

आपकी बोली और भाषा

जब आप पहली बार किसी से मिलते हैं तो आपको अपनी बोली और भाषा का खास ख्याल रखना चाहिए. आप किस तरह से सामने वाले से बात करते हैं यह आपके पढ़ाई-लिखाई और आप किस बैकग्राउंड से आते हैं इसके बारे में काफी कुछ बता सकता है. आपको कितना ज्ञान है या फिर आप कितने प्रोफेशनल हैं इस बात का भी अंदाजा आपकी बोली से ही लगाया जा सकता है. आपके बात करने के तरीके पर ही यह निर्भर करता है कि सामने वाला इंसान आपको सीरियसली लेता है या फिर नहीं.

आपका आत्मविश्वास

जब आप किसी से पहली बार मिलते है तो वे आपके आत्मविश्वास को आंकने की कोशिश करते हैं. सीधे खड़ा होना और आंखों में देखकर बातें करना आपके आत्मविश्वास को दर्शाता है. जब आप खुलकर बात करते हैं तो ऐसे में लोग इस बात का भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि आप जिम्मेदारियां सौंपे जाने पर उन्हें किस तरह से निभा सकते हैं. जब आप में आत्मविश्वास की कमी होती है तो लोगों को लगता है कि आप काबिल नहीं है और अपने जीवन को लेकर सीरियस भी नहीं है.

आपकी मुस्कराहट

जब आप किसी से पहली बार मिलते हैं तो वे आपकी मुस्कराहट को जरूर नोटिस करते हैं. आपकी मुस्कराहट को देखकर लोग आपके बारे में काफी कुछ अंदाजा लगा सकते हैं. जब आपकी स्माइल अच्छी होती है तो लोग आपके प्रति खिंचे चले आते हैं और आपसे दोस्ती भी करना चाहते हैं. वहीं, जब आपकी स्माइल दिखावटी या फिर जबरदस्ती वाली लगती है तो ऐसे में आप काफी असुविधाजनक लग सकते हैं. केवल यहीं नहीं, जब आप स्माइल नहीं करते हैं तो सामने वाले को लगता है कि आप बात करने में और दोस्ती करने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: बेस्ट फ्रेंड्स बन जाएंगी ननद और भाभी, इस तरह से रिश्ते में लाएं मिठास

Previous article कोहरे से दरभंगा एयरपोर्ट ठप, सभी 12 उड़ानें रद्द, अब तक नहीं लग सका इंस्ट्रुमेंटल लैंडिंग सिस्टम
Next article TMKOC: गुरुचरण सिंह की मदद न करने पर जेनिफर ने मेकर्स को लताड़ा, कहा- कोई उसके लिए नहीं…
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel