[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर बनाएं लेमन मिंट मोजिटो सिरप, गर्मियों में मिनटों में तैयार होगा ताजगी भरा ड्रिंक

घर पर बनाएं लेमन मिंट मोजिटो सिरप, गर्मियों में मिनटों में तैयार होगा ताजगी भरा ड्रिंक

0
घर पर बनाएं लेमन मिंट मोजिटो सिरप, गर्मियों में मिनटों में तैयार होगा ताजगी भरा ड्रिंक
नींबू पुदीना मोजिटो सिरप (Image: AI Generated)

Lemon Mint Mojito Syrup Recipe: गर्मियों के मौसम में ठंडे और ताजगी देने वाले पेय पदार्थों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में नींबू और पुदीने से बना मोजिटो ड्रिंक काफी पसंद किया जाता है. अगर आपके पास पहले से लेमन मिंट मोजिटो सिरप तैयार हो, तो आप कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट मोजिटो बना सकते हैं. मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने सोशल मीडिया पर घर पर आसानी से बनने वाला लेमन मिंट मोजिटो सिरप बनाने की रेसिपी साझा की है. खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसे कुछ दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

लेमन मिंट मोजिटो सिरप बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप ताजा पुदीने की पत्तियां
  • 1 कप चीनी
  • 1 कप पानी
  • 2–3 नींबू का रस
  • 1 नींबू के छिलके (जेस्ट)
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस (अतिरिक्त)

बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में पानी और चीनी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. इसे तब तक चलाते रहें जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए और हल्का सा सिरप तैयार न हो जाए.

अब इसमें नींबू का जेस्ट और पुदीने की पत्तियां डाल दें. गैस को धीमा रखें और लगभग 4–5 मिनट तक इसे पकने दें ताकि पुदीने और नींबू की खुशबू सिरप में अच्छी तरह मिल जाए.

इसके बाद गैस बंद कर दें और सिरप को थोड़ा ठंडा होने दें. जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो इसमें ताजा नींबू का रस मिलाएं.

अब इस मिश्रण को छानकर कांच की साफ बोतल में भर लें. आपका  लेमन मिंट मोजिटो सिरप तैयार है.

एक गिलास में 2–3 चम्मच यह सिरप डालें. इसमें ठंडा सोडा या स्पार्कलिंग वॉटर मिलाएं. ऊपर से बर्फ, पुदीने की पत्तियां और नींबू के स्लाइस डालें.

बस तैयार है आपका फ्रेश और रिफ्रेशिंग मोजिटो ड्रिंक.

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: चीनी की जगह गुड़ से बनाएं स्वादिष्ट रेसिपी, ट्राई करें ये आइडियाज 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel