[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Leftover Roti Roll: बच्चे कतराते हैं रोटी खाने से तो ये तरीका अपनाएं, बार-बार बनाने की करेंगे जिद

Leftover Roti Roll: बच्चे कतराते हैं रोटी खाने से तो ये तरीका अपनाएं, बार-बार बनाने की करेंगे जिद

0
Leftover Roti Roll: बच्चे कतराते हैं रोटी खाने से तो ये तरीका अपनाएं, बार-बार बनाने की करेंगे जिद
veg roll left over roti recipe ( AI generated image)

Leftover Roti Roll: रोटी का सेवन हम रोज के आहार में करते हैं. कई बार रोटी ज्यादा बच जाती है और हमें समझ में नहीं आता है कि बची हुई रोटी का क्या किया जाए. अगर आप भी इस परेशानी का सामना करते हैं तो आप रोटी रोल को ट्राई करें. अगर आप के बच्चे भी रोटी खाने से कतराते हैं तो उनको ये रेसिपी बहुत पसंद आएगी. तो आइए जानते हैं रोटी रोल बनाने की विधि के बारे में. 

रोटी रोल बनाने के लिए सामग्री ( Ingredients for Roti Roll)

  • बची हुई रोटी- 4-5 
  • प्याज- 2 बारीक कटा हुआ 
  • शिमला मिर्च- 1 बारीक कटा हुआ 
  • गाजर- 1  
  • पत्ता गोभी- आधा  
  • पनीर- 1 कप कटा हुआ 
  • लाल मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच  
  • नमक- स्वादानुसार  
  • तेल 
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला  

रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Dahi Sandwich: अगर टाइम हो कम तो जल्दी से बनाएं दही सैंडविच, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें: Kadhi Pakoda Recipe: चावल के साथ परोसें ये खास कढ़ी, बन जाएगा सबका फेवरेट

रोटी रोल बनाने की विधि ( Leftover Roti Roll Recipe)

  • रोटी रोल बनाने के लिए आप प्याज, गाजर और शिमला मिर्च को लंबाई में काट लें. सब्जियों को आपको पतला-पतला काटना है. अब पत्ता गोभी को भी पतला काट लें. इन सब चीजों को अलग रख दें. अब इनको अलग रख दें. 
  • अब पनीर को भी काट लें और तवे पर तेल से सेक लें. 
  • अब एक कढ़ाई में तेल को डालें और इसमें आप प्याज को डाल दें. अब इसमें आप अदरक लहसुन के पेस्ट को डाल दें. अब इसमें आप शिमला मिर्च, गाजर और पत्ता गोभी को भी डाल दें और तेज आंच पर स्टर फ्राई करें. 
  • जब सब्जियां अच्छे से पक जाएं तब इसमें आप पनीर को भी मिक्स कर दें. अब इसमें नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च और गरम मसाला को भी डाल दें. 
  • अब रोटी को तवे पर बटर लगा कर सेक लें. इसे उतार कर रख लें. एक साइड आप टोमेटो सॉस को अच्छे से लगा लें. अब इसके ऊपर एक साइड तैयार किया हुआ मिश्रण को डाल दें. अब आप कटे हुए प्याज को भी डाल दें और थोड़ा सा चाट मसाला भी डाल दें. रोटी को रोल कर दें आपका रोटी रोल तैयार है. 

यह भी पढ़ें: Leftover Idli Recipe: मसाला इडली का स्वाद है अनोखा, मिनटों में तैयार करें ये शानदार स्नैक

यह भी पढ़ें: Vada Pav Recipe: अब आसानी से घर पर तैयार होगा बाजार जैसा वड़ा पाव, रेसिपी के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

Previous article डॉ राजकुमार ने एक बार फिर संभाला रिम्स निदेशक का पद
Next article Bihar Best College: लड़कियों के लिए बेस्ट है बिहार का ये काॅलेज, कम फीस में शानदार प्लेसमेंट
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel