[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style हेल्थ की टेंशन छोड़िये दोनों मिलेगा, केवल 20 मिनट में तैयार करें स्वादिष्ट लौकी- साबूदाना खीर

हेल्थ की टेंशन छोड़िये दोनों मिलेगा, केवल 20 मिनट में तैयार करें स्वादिष्ट लौकी- साबूदाना खीर

0
हेल्थ की टेंशन छोड़िये दोनों मिलेगा, केवल 20 मिनट में तैयार करें स्वादिष्ट लौकी- साबूदाना खीर
Pic Credit- Chatgpt Generated

Lauki Sabudana Kheer Recipe: व्रत के दिनों में मीठे में कुछ हल्का, पौष्टिक और पेट भरने वाला चाहिए तो लौकी-साबूदाना खीर एक बेहतरीन विकल्प है. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसमें फाइबर, प्रोटीन और एनर्जी भरपूर मात्रा में मिलती है. लौकी और साबूदाना का यह कॉम्बिनेशन पचने में आसान और लंबे समय तक भूख को नियंत्रित रखने वाला माना जाता है.

क्यों है हेल्दी?

  • लौकी में 92 फीसदी पानी, विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को ठंडक देता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है.
  • साबूदाना कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन स्रोत, जो लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है.
  • दूध कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है.

Also Read: Raksha Bandhan Special Sweet: इस राखी पर बनाएं खास केसरिया रस मलाई,भरें रिश्तों में मिठास और प्यार

जरूरी सामग्री

  • लौकी- 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • साबूदाना- ½ कप (30 मिनट पानी में भिगोया हुआ)
  • दूध- 1 लीटर
  • चीनी- ½ कप (स्वाद अनुसार)
  • इलायची पाउडर- ½ चम्मच
  • बादाम, काजू, पिस्ता- 2-3 चम्मच (कटा हुआ)
  • बादाम, काजू, पिस्ता- 2-3 चम्मच (कटा हुआ)
  • घी- 1 चम्मच

कैसे करें तैयार

  • सबसे पहले एक गहरे पैन में घी गरम करें और कद्दूकस की हुई लौकी को 3-4 मिनट हल्का भून लें.
  • अब इसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर 7-8 मिनट उबालें.
  • दूध में भीगा हुआ साबूदाना डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि यह तले में चिपके नहीं.
  • साबूदाना जब पारदर्शी हो जाए, तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें.
  • आखिर में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर गैस बंद कर दें.

Also Read: Raksha Bandhan Special: मिनटों में बेसन से बनाएं स्वादिष्ट पेड़ा, फॉलो करें आसान रेसिपी

Previous article Samastipur News:समस्तीपुर रेल मंडल में शुरू किया गया हस्ताक्षर अभियान
Next article Bokaro Crime: बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों के जेवरात और कैश के साथ दो चोर अरेस्ट
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel