[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Lapsi Recipe: ऐसा कौन सा हलवा है जो सूजी और गाजर को भी पीछे छोड़ दे,जानें अनोखी रेसिपी

Lapsi Recipe: ऐसा कौन सा हलवा है जो सूजी और गाजर को भी पीछे छोड़ दे,जानें अनोखी रेसिपी

0
Lapsi Recipe: ऐसा कौन सा हलवा है जो सूजी और गाजर को भी पीछे छोड़ दे,जानें  अनोखी रेसिपी

Lapsi Recipe: मीठे में हलवा खाना किसे पसंद नहीं होता है. अक्सर हम सूजी या गाजर का हलवा बनाते हैं और खाते हैं पर क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा पारंपरिक हलवा भी है जिसका स्वाद इन दोनों को भी मात दे सकता है. हम बात कर रहे हैं लापसी की जो कि दिखने में भले ही साधारण लगे पर इसका स्वाद एक बार चख लिया तो आप बार-बार यही बनाना चाहेंगे.आइए जानें इसे बनाने का आसान तरीका और क्या है इसकी खासियत.

सामग्री

  • दलिया (गेहूं का दरदरा आटा) – 1 कप
  • देसी घी – 2–3 टेबलस्पून
  • गुड़ (कद्दूकस किया हुआ या टुकड़ों में) – 1 कप
  • पानी – 2 कप
  • इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश) – स्वाद अनुसार

विधि

  • घी में भूनना: सबसे पहले कड़ाही में घी गरम करें. फिर उसमें दलिया डालें और धीमी आंच पर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें.
  • पानी डालें: जब दलिया अच्छे से भुन जाए तो उसमें धीरे-धीरे 2 कप गरम पानी डालें. ध्यान से मिलाएं ताकि गांठ न पड़े.
  • पकाना: धीमी आंच पर दलिया को पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नीचे न लगे.
  • गुड़ मिलाएं: जब दलिया पूरी तरह से पक जाए और पानी सूखने लगे तब उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और अच्छे से मिलाएं. गुड़ पिघलने तक पकाएं.
  • फिनिशिंग टच: अब इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें. 2 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें.
  • परोसने का तरीका : गरमागरम लापसी को घी डालकर परोसें. आप इसे पूजा, व्रत, त्योहार या सुबह के नाश्ते में भी खा सकते हैं.

Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article चिकित्सक ने श्रावणी मेला का किया उदघाटन
Next article Samastipur : एसडीएसवीएम में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन
Avatar Of Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel