[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शेफ कुणाल कपूर ने शेयर किया मूंग दाल पकोड़े बनाने का स्पेशल तरीका – ये नहीं बल्कि दो तरीके से बनाएं

शेफ कुणाल कपूर ने शेयर किया मूंग दाल पकोड़े बनाने का स्पेशल तरीका – ये नहीं बल्कि दो तरीके से बनाएं

0
शेफ कुणाल कपूर ने शेयर किया मूंग दाल पकोड़े बनाने का स्पेशल तरीका – ये नहीं बल्कि दो तरीके से बनाएं
शेफ कुणाल कपूर मूंग दाल पकोड़ा रेसिपी

Kunal Kapur Style Moong Dal Pakora Recipe: मार्च का महीना हल्की ठंड और बदलते मौसम का होता है. इस समय शाम की चाय के साथ कुछ गरमागरम और क्रिस्पी खाने का मन अपने आप बन जाता है. शेफ कुणाल कपूर ने कुरकुरे और टेस्टी मूंग दाल पकोड़े की रेसिपी शेयर की है जो कि घर पर आसानी से बनने वाली, स्वाद से भरपूर और टेक्सचर में बिल्कुल परफेक्ट रेसिपी है. आप इन्हें डीप-फ्राई तरीके से भी बना सकते हैं और कम तेल वाले पनियारम पैन में हेल्दी अंदाज में भी तैयार कर सकते हैं.

मूंग दाल पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले नीचे दी गई सामग्री जुटाएं

Kunal Kapur Style Moong Dal Pakora Recipe
मूंग दाल पकोड़े
  • 1 कप मूंग दाल (धुली या छिलके वाली, 3-4 घंटे भिगोई हुई)
  • 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा
  • 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया
  • 6-7 काली मिर्च
  • 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ अगर आप नहीं डालना चाहे तो कोई बात नहीं)
  • थोड़ी कटी पालक, करी पत्ता (अगर घर पर हो तो)
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • नमक स्वादानुसार
  • चुटकी भर बेकिंग सोडा या ईनो (अगर आप एक्स्ट्रा सॉफ्टनेस और क्रन्च चाहते है)
  • तेल तलने के लिए

मूंग दाल पकोड़े  के लिए परफेक्ट बैटर कैसे तैयार करें? (Kunal Kapur Style Dal Pakora Recipe)

भीगी हुई दाल को छानकर दरदरा पीस लें. ध्यान रखें पेस्ट पूरी तरह स्मूद न हो. थोड़ा साबुत भिगोया दाल अलग रखकर बैटर में मिलाएं ताकि पकोड़ों में हल्का क्रंच आए. जीरा, धनिया और काली मिर्च को हल्का कूटकर मिलाएं. अब सभी मसाले, हरी मिर्च, अदरक, प्याज और हरी पत्तियां डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. चाहें तो हल्की फुलावट के लिए बेकिंग सोडा मिलाएं.

मूंग दाल पकोड़े बनाने का आसान और हेल्दी तरीका कौन सा है?

पहला तरीका: ट्रेडिशनल स्टाइल में बनाएं डीप-फ्राई पकोड़े

कढ़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम करें. हाथ से छोटे हिस्से तेल में छोड़ें. पहले मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक तलें, 3-4 मिनट बाहर निकालकर रखें. फिर दोबारा तेज आंच पर क्रिस्पी होने तक तलें. इससे पकोड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम बनेंगे.

दूसरा तरीका: पनियारम पैन में बनाएं हेल्दी पकोड़े

Paniyaram Pan Moong Dal Pakoda Min
पनियारम पैन मूंग दाल पकोड़े

पनियारम पैन के हर खाने में हल्का तेल लगाएं. बैटर डालकर ढककर धीमी आंच पर 3-4 मिनट पकाएं. पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा करें. यह तरीका कम तेल में सॉफ्ट और टेस्टी पकोड़े देता है. गरमागरम पकोड़ों को हरी चटनी या तीखी टमाटर चटनी के साथ परोसें. दोनों तरीके स्वाद में लाजवाब हैं-चुनाव आपका.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं हलवाई जैसे कुरकुरे समोसे – मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के 5 आसान टिप्स से मिलेगा परफेक्ट स्वाद

यह भी पढ़ें: समोसे का कोन नहीं बन पाता? इस होली बनाएं यूनिक डिजाइन वाला रिबन समोसा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel