[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style किचन में ये 5 चीजें पूरी तरह खत्म होते ही घर में बढ़ने लगती है कंगाली, आपकी छोटी सी गलती मां अन्नपूर्णा को कर सकती है नाराज

किचन में ये 5 चीजें पूरी तरह खत्म होते ही घर में बढ़ने लगती है कंगाली, आपकी छोटी सी गलती मां अन्नपूर्णा को कर सकती है नाराज

0
किचन में ये 5 चीजें पूरी तरह खत्म होते ही घर में बढ़ने लगती है कंगाली, आपकी छोटी सी गलती मां अन्नपूर्णा को कर सकती है नाराज
किचन में किन चीजों को खत्म होने नहीं देना चाहिए? Ai image

Kitchen Vastu Tips: हमारे वास्तु शास्त्र और सनातन धर्म में किचन को घर के सबसे पवित्र हिस्सों में से एक माना गया है. मान्यताओं के अनुसार, हमारे घर के किचन में ही मां अन्नपूर्णा का वास होता है, जिनकी वजह से हमारे जीवन में खुशहाली और समृद्धि आती है. वास्तु शास्त्र की अगर मानें, तो आपके किचन में रखी हुई हर एक चीज का डायरेक्ट असर फैमिली मेंबर्स की हेल्थ और फाइनेंशियल कंडीशन पर पड़ता है. अक्सर ऐसा होता है कि हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से मां अन्नपूर्णा हमसे नाराज हो जाती हैं. अगर आप समय रहते इन गलतियों को सुधारते नहीं हैं, तो इनकी वजह से घर में कंगाली और दरिद्रता काफी तेजी से बढ़ने लगती है. अगर आप नहीं जानते हैं कि आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो आज का यह आर्टिकल पूरी तरह से आपके लिए ही होने वाला है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जरूरी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपने किचन में कभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं होने देना चाहिए. तो चलिए, इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

किचन में कभी न खत्म होने दें आटा

वास्तु के जानकारों के अनुसार आपको किचन में आटे का डिब्बा कभी भी खाली नहीं होने देना चाहिए. बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे आटा पूरी तरह खत्म होने के बाद ही नया आटा पिसवाते हैं या फिर नया पैकेट खरीदते हैं. अगर आपकी भी यही आदत है, तो बता दें यह पूरी तरह से ही गलत आदत है. मान्यताओं के अनुसार आटे का डिब्बा खाली होने से घर में धन-धान्य की कमी होने लगती है और परिवार के मान-सम्मान को ठेस पहुंचती है. इसलिए, जब डिब्बे में थोड़ा सा आटा बचा ही हुआ हो, तभी उसमें नया आटा लाकर भर दें. इसके अलावा आपको आटे के बर्तन को कभी भी पूरी तरह झाड़कर साफ नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी रात में बाहर सुखाते हैं कपड़े? आपकी यह एक गलती बन सकती है कई परेशानियों की वजह

सबसे ज्यादा जरूरी होता है नमक

नमक के बिना आपकी किचन अधूरी है और वास्तु में इसका महत्व सबसे ज्यादा माना गया है. नमक का कनेक्शन डायरेक्टली राहु और केतु के दोषों से भी होता है. मान्यताओं के अनुसार किचन के डिब्बे में नमक का पूरी तरह खत्म होना घर में निगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है. इससे घर के सदस्यों के बीच स्ट्रेस बढ़ता है और आपको पैसों से जुडी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है. हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि नमक खत्म होने से पहले ही नया पैकेट ले आएं और नमक को हमेशा कांच के बर्तन में ही रखें.

देवगुरु बृहस्पति का होता है हल्दी से संबंध

अगर आपको मालूम नहीं तो बता दें हल्दी को हमेशा से ही धार्मिक दृष्टि से बहुत ही पवित्र माना जाता है. इसका संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता है, जो भाग्य, समृद्धि और बुद्धि के कारक हैं. किचन में हल्दी का खत्म होना गुरु दोष को बढ़ाता है. इससे घर में चल रहे शुभ और मांगलिक कार्यों में रुकावटें आने लगती हैं और पैसों का फ्लो होना रुक जाता है. इसलिए, हल्दी की डिब्बी में हमेशा थोड़ी हल्दी बची रहनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: घर पर जगह कम है, इसलिए बिस्तर के नीचे रखते हैं सामान? वास्तु शास्त्र में जानें इसके नुकसान

शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी से होता है चावल का संबंध

वास्तु शास्त्र के अनुसार चावल का सीधा संबंध शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी से होता है. इसी वजह से पूजा-पाठ में अक्षत यानी कि चावल का खास महत्व होता है. मान्यताओं के अनुसार किचन में चावल का भंडार खाली होने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है, जिससे घर की सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य में कमी आती है. इसके अलावा चावल पूरी तरह खत्म होने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं, जिससे घर में कंगाली का खतरा बढ़ जाता है.

शनि देव से जुड़ा होता है सरसों का तेल

आपको शायद यह मालूम न हो लेकिन, खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सरसों के तेल का सीधा संबंध शनि देव से होता है. अगर किचन में सरसों का तेल पूरी तरह खत्म हो जाता है, तो इससे शनि देव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है. मान्यताओं के अनुसार सरसों का तेल खत्म होने से घर के कामकाज में रुकावटें आने लगती हैं और बिजनेस या नौकरी में नुकसान उठाना पड़ सकता है. यह एक बड़ी वजह है कि सरसों के तेल के खत्म होने से पहले ही उसकी व्यवस्था आपको कर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: मनी प्लांट से भी ज्यादा असरदार हैं ये 3 पौधे, सही दिशा में रखने से बढ़ सकती है तरक्की और समृद्धि

Previous article बंगाल बजट : किसानों के लिए ‘डबल धमाका’, मिलेगी कुल इतनी धनराशि
Next article लखनऊ के कोचिंग सेंटर में मची तबाही, आग, धुआं और चीखों के बीच ऐसे बचीं 11 जिंदगियां
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel