[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Kitchen Tips: लहसुन को रखें ताजा और खुशबूदार, जानिए आसान स्टोरेज टिप्स 

Kitchen Tips: लहसुन को रखें ताजा और खुशबूदार, जानिए आसान स्टोरेज टिप्स 

0
Kitchen Tips: लहसुन को रखें ताजा और खुशबूदार, जानिए आसान स्टोरेज टिप्स 
kitchen tips to store garlic ( AI image)

Kitchen Tips: लहसुन खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले अहम चीजों में से एक है. ये भोजन को बेहतरीन सुंगध के साथ स्वाद देने में सहायक है. लहसुन में कई गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसका इस्तेमाल सब्जी से लेकर चटनी में लगभग हर दिन होता है. इस वजह से लोग इसे अधिक मात्रा में खरीदते हैं. लहसुन को सही से स्टोर नहीं किया जाए तो ये सूखने लग जाते हैं और बारिश के मौसम में गल भी जाते हैं. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए आप कुछ आसान और कारगर उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

लहसुन की गांठ को करें स्टोर

अगर आप लंबे टाइम तक लहसुन को स्टोर करना चाहते हैं तो आप इसे बाहर गांठ के साथ ही रखें और जब जरूरत हो तभी छिलका को हटाएं. 

इस जगह करें स्टोर

लहसुन को ठंडी और सूखी जगह पर ही स्टोर करें. इसे नमी से दूर रखें. एक जालीदार बास्केट में इसे रखें. बंद डिब्बे में लहसुन को बिल्कुल भी नहीं रखें नहीं तो ये सड़ जाएंगे. डिब्बे में बंद कर के रखने से ये जल्दी अंकुरित हो जाते हैं और सड़ने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पुराने अचार के जार को बनाएं एकदम नया, इन क्लीनिंग टिप्स का करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: दूध जलने से बर्तन हुए काले? दाग हटाने के लिए आजमाएं ये असरदार टिप्स

छिले हुए लहसुन को स्टोर करने का तरीका 

अगर आपके पास छिले हुए लहसुन है तो आप इसे एयर टाइट डिब्बे में डालें और इसे फ्रिज में रखें. फ्रिज में अगर आप इसे स्टोर कर रहे हैं तो इसे एक हफ्ते के अंदर ही यूज कर सकते हैं. आप लहसुन को सुखाकर पाउडर के रूप में भी स्टोर कर सकते हैं. 

लहसुन पेस्ट बनाकर 

लहसुन को स्टोर करने के लिए आप इसको पीस लें और इसे आप क्यूब के जैसे फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं. इसे आप प्लास्टिक जिप लॉक बैग में भी स्टोर कर सकते हैं. लहसुन के पेस्ट को आप एयर टाइट कंटेनर में डालकर फ्रीजर में रख सकते हैं. ये आसान और कारगर है अगर आप सुबह ऑफिस जाने की जल्दी में हैं तो खाना बनाने के लिए लहसुन छिलना नहीं पड़ेगा. 

इस गलती से बचें

लहसुन को नमी वाली जगह से दूर रखें और खराब लहसुन को अलग रख दें. इसे आप समय समय पर चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: अदरक को रखें लंबे टाइम तक फ्रेश, अपनाएं स्टोर करने के स्मार्ट तरीके

Previous article Samastipur : विधायक ने किया संत कबीर हॉस्पीटल का उद्घाटन
Next article बस स्टैंड संचालक के विरोध में टेम्पो चालकों की हड़ताल
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel