[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style किचन की ये 5 छोटी गलतियां बन सकती हैं बड़ी बीमारी की वजह, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे?

किचन की ये 5 छोटी गलतियां बन सकती हैं बड़ी बीमारी की वजह, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे?

0
किचन की ये 5 छोटी गलतियां बन सकती हैं बड़ी बीमारी की वजह, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे?
किचन में की जाने वाली गलतियां AI image

Kitchen Tips: हमारे किचन को घर के सबसे जरूरी हिस्से के रूप में भी देखा जाता है. इसी जगह पर हम खुद के लिए और अपने परिवार के लिए खाने-पीने की चीजें बनाते हैं. किचन में हम हमेशा सतर्क होकर काम करते हैं ताकि कोई गलती ना हो जाए. लेकिन, लाख ध्यान रखने के बावजूद भी अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनकी वजह से सिर्फ हमारे सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ता है, बल्कि खाने की चीजों की क्वालिटी पर भी काफी बुरा असर पड़ता है. अगर आप समय रहते इन गलतियों पर ध्यान दे देते हैं, तो अपने किचन को सिर्फ ज्यादा सुरक्षित ही नहीं बल्कि हेल्दी भी बना सकते हैं. तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

सब्जियों को सही तरीके से न धोना

किचन में हम सबसे पहली जो गलती करते हैं वह है सब्जियों और फलों को सही तरीके से न धोना. कुछ लोगों की आदत होती है कि वे सब्जियों और फलों को थोड़े से पानी से धोने के बाद ही खाने या पकाने लग जाते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो उनमें मौजूद गंदगी और कीटनाशक पूरी तरह से हटते नहीं है. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि पकाने से पहले सब्जियों को पानी में भिगोकर कुछ देर रखें और उसके बाद अच्छे से उन्हें धोएं. आप अगर चाहें तो इन्हें साफ करने के लिए नमक या फिर बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में अब जल्दी नहीं सड़ेंगी सब्जियां, ये आसान स्टोरेज हैक्स आएंगे आपके काम

ज्यादा तेल का इस्तेमाल करने की गलती

खाना बनाते समय ज्यादा तेल का इस्तेमाल करना हमारे लिए एक बड़ी गलती साबित हो सकती है. यह एक ऐसी गलती है जिसे हम अक्सर अनजाने में दोहराते रहते हैं. जब आप ज्यादा तेल का इस्तेमाल करते हैं तो खाने का स्वाद सिर्फ खराब नहीं होता है बल्कि सेहत पर भी काफी बुरा असर पड़ता है. कोशिश करें कि खाना पकाते समय कम तेल का इस्तेमाल करें और अगर आपके लिए पॉसिबल हो तो चीजों को उबालकर, ग्रिल करके या फिर स्टीम करके भी खा सकते हैं.

किचन की सफाई में लापरवाही

किचन की सफाई में लापरवाही करना आपकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक है. जब किचन गंदा होता है, तो उसमें कई तरह के बैक्टीरिया पनपने लग जाते हैं जिनकी वजह से खाने की चीजें भी खराब हो सकती हैं. हर दिन गैस, प्लैटफॉर्म और जिन भी चीजों का इस्तेमाल आप किचन में कर रहे हैं उनकी सफाई अच्छी तरह से करें. इसके अलावा आपको हफ्ते में कम से कम एक बार किचन की डीप क्लीनिंग भी जरूर करें.

यह भी पढ़ें: किचन में घंटों बिताने के बाद भी काम खत्म नहीं होता? ये आसान हैक्स बदल देंगे आपकी जिंदगी

बचे हुए खाने को गलत तरीके से स्टोर करना

जब खाना बच जाता है तो उसे सही तरीके से स्टोर ना करना भी हमारी एक बड़ी गलती हो सकती है. कई लोगों की आदत होती है कि वे खाने-पीने की चीजों को खुला छोड़ देते हैं या फिर एक सही कंटेनर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, जिसकी वजह से ये चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. अगर खाना बच जाए तो उसे एक एयरटाइट डब्बे रखकर उसे फ्रिज में स्टोर करें.

हाथों की सफाई का ख्याल न रखना

जब आप खाना पका रहे होते हैं उस समय अपने हाथों की सफाई का ख्याल ना रखना भी आपकी एक बड़ी गलती हो सकती है. जब आप गंदे हाथों से खाना बनाने चले जाते हैं, तो कई तरह के बैक्टीरिया खाने की चीजों में चले जाते हैं. जब आप खाना बनाने जा रहे हैं उस समय और खाना बना लेने के बाद अपने हाथों की सफाई अच्छे से जरूर करें.

यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जान लें वरना होगा नुकसान

Previous article दुलाडीह में ट्रक व बाइक के बीच टक्कर, तीन लोग घायल
Next article South Friday OTT Releases: साउथ फिल्मों और वेब सीरीज के साथ घर बैठे बनाइए अपना मूवी डे, 27 मार्च की OTT गाइड यहां
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel