[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style न सूखेगी, न सड़ेगी हरी मिर्च, जानिए इसे फ्रेश रखने का सबसे आसान तरीका

न सूखेगी, न सड़ेगी हरी मिर्च, जानिए इसे फ्रेश रखने का सबसे आसान तरीका

0
न सूखेगी, न सड़ेगी हरी मिर्च, जानिए इसे फ्रेश रखने का सबसे आसान तरीका
Kitchen Tips

Kitchen Tips: Kitchen Tips: घर में फ्रिज होने से हरी सब्जियों को फ्रेश रखना बहुत आसान हो जाता है और इसमें हरी मिर्च भी शामिल है. लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप बाजार से मिर्च लाएं और सीधे उसे फ्रिज में रख दें. अगर आप बिना किसी तैयारी के मिर्च को ऐसे ही रख देंगे, तो वह बहुत जल्द सूखने और सिकुड़ने लगेगी. दरअसल फ्रिज के अंदर की हवा में नमी बहुत कम होती है, जिससे हरी मिर्च के अंदर का पानी धीरे-धीरे सूख जाता है. इसके चलते मिर्च पर झुर्रियां पड़ जाती हैं और उसका नेचुरल रंग भी फीका होने लगता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी हरी मिर्च हफ्तों तक वैसी ही ताजी और कड़क बनी रहे, तो आपको बस एक छोटा सा और बहुत ही आसान तरीका फॉलो करना होगा.

मिर्च को लंबे समय तक फ्रेश रखने के आसान इंग्रीडिएंट्स

  • ताजी हरी मिर्च
  • थोड़ा सा हल्दी पाउडर
  • पानी (धोने के लिए)
  • एक साफ सूती कपड़ा या तौलिया
  • एक जिपलॉक बैग (या एयरटाइट डिब्बा)
  • लहसुन की कुछ छिली हुई कलियां.

हरी मिर्च को स्टोर करने का सबसे बेस्ट मेकिंग प्रोसेस

  • सबसे पहले हरी मिर्च के ऊपर लगे हुए डंठल (स्टेम) को तोड़कर अलग कर दें, क्योंकि मिर्च सबसे पहले डंठल की तरफ से ही सड़ना शुरू होती है.
  • अब एक बर्तन में पानी लें, उसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाएं और मिर्च को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद एक बार फिर से साफ पानी से मिर्च को धो लें.
  • धोने के बाद एक साफ सूती कपड़े या तौलिये पर मिर्च को फैला दें और उसे पूरी तरह से सुखा लें. ध्यान रहे कि मिर्च में थोड़ा सा भी पानी या नमी नहीं बचनी चाहिए.
  • जब मिर्च बिल्कुल सूख जाए, तो उसे एक जिपलॉक बैग में भर लें. अब इस बैग के अंदर लहसुन की कुछ छिली हुई कलियां डाल दें और बैग को बंद करके फ्रिज में रख दें. लहसुन की वजह से मिर्च लंबे समय तक खराब नहीं होती है.

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

इस तरह स्टोर की गई हरी मिर्च का इस्तेमाल आप अपनी डेली कुकिंग में बहुत आसानी से कर सकते हैं. दाल, सब्जी या कढ़ी में मजेदार तड़का लगाने के लिए आप मिर्च को छोटे टुकड़ों में काटकर गरम तेल में सरसों, जीरा या कढ़ी पत्ते के साथ मिक्स कर सकते हैं. इससे खाने का टेस्ट बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. इसके अलावा आप इस ताजी मिर्च को धनिया, पुदीना, नारियल, मूंगफली या दही के साथ पीसकर बहुत ही टेस्टी चटनी और डिप भी तैयार कर सकते हैं. सुबह के ऑमलेट या फ्राई की हुई सब्जियों में इसे डालने से स्वाद एकदम नेक्स्ट लेवल पर पहुंच जाता है.

यह भी पढ़ें: ऑफिस डेस्क पर रखें ये हाई प्रोटीन स्नैक्स, दिनभर रहेंगे एक्टिव और फिट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel