[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बार-बार जाम हो जाता है किचन का सिंक? बदबू और रुके हुए पानी की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

बार-बार जाम हो जाता है किचन का सिंक? बदबू और रुके हुए पानी की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

0
बार-बार जाम हो जाता है किचन का सिंक? बदबू और रुके हुए पानी की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय
किचन सिंक को साफ करने का आसान तरीका Ai image

Sink Cleaning Tips: अक्सर ऐसा होता है कि जब हम किचन में काम कर रहे होते हैं, तो अचानक से ही सिंक का पानी रुक जाता है या फिर काफी धीरे-धीरे पाइप से निकलता है. जब ऐसा होता है तो सारा काम बिगड़ जाता है और इस सिंक की सफाई में जो मेहनत लगती है वह तो अपने आप में ही अलग मुसीबत है. सिंक जान होने की वजह से बर्तनों को धोने में सिर्फ दिक्कत नहीं होती है, इसकी वजह से उसमें से एक अजीब सी बदबू भी आने लग जाती है. अगर आपके साथ भी आये दिन ऐसी प्रॉब्लम होती रहती है, तो अब आपको घबराने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना प्लंबर बुलाये इस प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं. कुछ छोटे-छोटे और आसान उपाय अपनाकर और थोड़ी सी सावधानी अपनाकर आप सिंक जाम होने वाली इस प्रॉब्लम से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं. चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

गर्म पानी का करें इस्तेमाल

अगर आपकी सिंक में पानी जमने लगी है और उसमें से पानी काफी धीरे-धीरे निकल रहा है, तो आपको सबसे पहले उसमें गर्म पानी डालकर देखना चाहिए. यही गर्म पानी आपकी मदद करता है पाइप में जमे तेल और चिकनाई को पिघलाने में. इसका इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में पानी को गर्म करना है और फिर उसे धीरे-धीरे सिंक में डालते रहना है. हफ्ते में सिर्फ दो बार जब आप इस उपाय को अपनाते हैं, तो पाइप जाम नहीं होती है और पानी भी आसानी से पाइप से पास होने लग जाता है.

ये भी पढ़ें: कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व

बेकिंग सोडा और विनेगर का करें इस्तेमाल

अगर आप सिंक को साफ करना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान घरेलू तरीका है बेकिंग सोडा और विनेगर का इस्तेमाल करना. इसके लिए आपको सबसे पहले सिंक के छेद में दो चम्मच बेकिंग सोडा डाल देना है. इसके बाद आपको ऊपर से वाइट विनेगर को इसमें डाल देना है. कुछ देर इंतजार करें और जब बुलबुले बनने लगें तो उसके बाद 15 मिनट इंतजार करें. अब गर्म पानी डालकर सिंक की सफाई कर लें. यह छोटा सा ट्रिक पाइप में फंसी हुई गंदगी को बाहर निकालने में मदद करती है.

खाने के बचे हुए टुकड़े सिंक में न डालें

अक्सर हम यह गलती कर देते हैं कि बर्तनों को धोते समय खाने के बचे हुए छोटे-छोटे टुकड़ों को सिंक में ही डालकर बहा देते हैं. यही चीजें धीरे-धीरे पाइप में इकठ्ठा होने लग जाती है और उसे जाम भी कर देते हैं. अगर बर्तनों को धोते समय खाने के टुकड़े बच जाएं तो उन्हें सिंक में नहीं बल्कि डस्टबिन में डालें. इसके अलावा सिंक के ऊपर एक जाली लगा लेना भी कारगर उपाय माना जाता है.

नींबू और नमक से दूर करें बदबू

अक्सर ऐसा होता है कि सिंक जाम होने के साथ ही उसमें से बदबू भी आने लगती है. यह बदबू कुछ ही देर में पूरे किचन में फैल जाती है. अगर आप इस बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल सबसे बेस्ट साबित होता है. इसके लिए आधे नींबू और थोड़े से नमक को जाम सिंक में डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे करने गर्म पानी डालना शुरू कर दें. यह छोटा सा उपाय बदबू को दूर करने के साथ ही सिंक को फ्रेश बनाकर रखने में भी मदद करता है.

ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

प्लंजर का इस्तेमाल भी है फायदेमंद

अगर आपका सिंक पूरी तरह से ही जाम हो गयी है तो ऐसे हालात में आप प्लंजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह प्लंजर पाइप में फंसी हुई गंदगी को आसानी से बाहर निकालने में काफी मदद कर सकता है. इसे सिंक के छेद पर लगाएं और फिर कई बार ऊपर और नीचे करें. यह छोटा सा उपाय बिना एक पैसे के खर्च के प्रॉब्लम को खत्म कर सकता है.

रेगुलर सफाई है सबसे जरूरी

अगर आप सिंक को जाम होने से बचाकर रखना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान तरीका है उसकी रेगुलर सफाई करना. सिंक की सफाई के लिए हफ्ते में एक बार गर्म पानी, बेकिंग सोडा और वाइट विनेगर से इसकी सफाई करें. इसके अलावा तेल और चायपत्ती जैसी चीजों को भी सिंक में बहाने से बचें. जब आप ये छोटी से छोटी तरकीबें अपनाते हैं तो सिंक लंबे समय तक साफ रहता है और जाम भी नहीं होता है.

ये भी पढ़ें: फ्रिज में जमी बर्फ बन रही है बदबू की वजह? इन ट्रिक्स से मिलेगा प्रॉब्लम से तुरंत छुटकारा

Previous article नालंदा के चोरसुआ गांव में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 400 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त बांटी गईं दवाएं
Next article कटिहार के प्रभारी मंत्री बनाये गये प्रमोद चंद्रवंशी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel