[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style रसोई का काम होगा और भी आसान, हर महिला को पता होने चाहिए ये 5 स्मार्ट किचन हैक्स

रसोई का काम होगा और भी आसान, हर महिला को पता होने चाहिए ये 5 स्मार्ट किचन हैक्स

0
रसोई का काम होगा और भी आसान, हर महिला को पता होने चाहिए ये 5 स्मार्ट किचन हैक्स
Kitchen Hacks

Kitchen Hacks: रसोई में हर दिन कई छोटे-बड़े काम करने पड़ते हैं. कभी सब्जियां संभालनी होती हैं, तो कभी मसाले तैयार करने होते हैं. अगर कुछ आसान ट्रिक्स पता हों, तो काम जल्दी भी होता है और खाने-पीने की चीजें भी खराब होने से बच जाती हैं. आज हम आपको ऐसे ही 5 आसान किचन हैक्स बता रहे हैं, जिन्हें आप रोज की जिंदगी में आसानी से अपना सकती हैं.

लाल मिर्च पीसते समय अपनाएं ये आसान ट्रिक

Kitchen Hacks 1
Ai image

घर पर सूखी लाल मिर्च पीसते समय उसका पाउडर हवा में उड़ने लगता है, जिससे आंखों में जलन होने लगती है. इससे बचने के लिए मिर्च पीसने से पहले उसमें आधा चम्मच से भी कम सरसों का तेल मिला दें. इसके बाद मिक्सी में पीसें. ऐसा करने से मिर्च आसानी से पिस जाएगी, कम उड़ेगी और लंबे समय तक अच्छी भी बनी रहेगी.

सूखी गाजर को फिर से फ्रेश कैसे करें

Image 1465
Ai image

अगर फ्रिज में रखी गाजर सूख गई है या नरम हो गई है, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. एक डिब्बे में ठंडा पानी भरें और उसमें गाजर डालकर ढक्कन बंद कर दें. अब इसे करीब 4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. इसके बाद गाजर पहले से ज्यादा फ्रेश और खाने लायक हो जाएगी.

लेमन स्क्वीजर से सिर्फ नींबू ही नहीं, ये काम भी करें

Image 1466
Ai image

नींबू का रस निकालने वाला लेमन स्क्वीजर दूसरे कामों में भी बहुत काम आता है. अगर सोया चंक्स उबालने के बाद उनका पानी निकालना है, तो 7-8 सोया चंक्स स्क्वीजर में रखकर हल्के हाथ से दबा दें. इससे बचा हुआ पानी आसानी से निकल जाएगा.A

कटा हुआ प्याज फ्रिज में ऐसे रखें

Image 1467
Ai image

कटा हुआ प्याज फ्रिज में रखने से अक्सर उसकी गंध पूरे फ्रिज में फैल जाती है. इससे बचने के लिए प्याज के कटे हिस्से पर थोड़ा-सा कुकिंग ऑयल लगा दें, फिर उसे ढक्कन वाले डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रखें. इससे फ्रिज में बदबू नहीं फैलेगी.

सिकुड़े हुए खीरे और परवल को ऐसे करें फ्रेश

Image 1469
Ai image

फ्रिज में रखने के बाद कई बार खीरा और परवल सिकुड़ जाते हैं. ऐसे में उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है. बस इन्हें नॉर्मल पानी में करीब 30 मिनट के लिए डुबोकर रख दें. कुछ देर बाद ये पहले से ज्यादा फ्रेश और टाइट दिखाई देंगे, जिससे इन्हें आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बार-बार फट जाता है दूध? इन आसान तरीकों से लंबे समय तक रखें फ्रेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel