[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सब्जियां खरीदने से पहले जान लें न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के ये हैक्स

सब्जियां खरीदने से पहले जान लें न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के ये हैक्स

0
सब्जियां खरीदने से पहले जान लें न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के ये हैक्स
सब्जियां (AI Image)

किचन में स्वादिष्ट सब्जी बनाने की शुरुआत सही और ताजी सब्जियां चुनने से होती है. हम बाजार से सब्जियां तो खरीद कर लाते हैं, लेकिन अगर वे ताजी न हों तो खाना भी उतना टेस्टी नहीं बन पाता है. कई बार सब्जियों को पहचानना थोड़ा मुश्किल भी हो जाता है कि कौन-सी सब्जी ताजी है और कौन-सी पुरानी. ऐसे में कुछ आसान किचन टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं. इन किचन हैक्स को न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @leemamahajan पर शेयर किया है. आइए जानते हैं सब्जियां लेते टाइम ध्यान रखने वाली बातें और इन्हें स्टोर करने का तरीका. 

भिंडी के लिए टिप्स 

गर्मियों का मौसम आते ही मार्केट में भिंडी आसानी से मिलने लग जाती है. इससे कई तरह की डिश भी बनाई जाती है. भिंडी चुनते टाइम आप भिंडी की नोक के पास हल्का सा दबाकर देखें. अगर ये बिना टूटे झुक जाए तो इसे नहीं लें क्योंकि ये भिंडी पुरानी हो चुकी है. भिंडी को स्टोर करने के लिए आप हवादार बैग का इस्तेमाल करें. 

नींबू के लिए टिप्स 

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाली चीजों की जरूरत बढ़ जाती है. ऐसे में लोग नींबू पानी पीना पसंद करते हैं. अगर आप नींबू खरीद रहे हैं तो इसे दबाकर देखें. अगर ये बॉल के जैसी सख्त है प्रेस करने में तो आप इसे नहीं लें क्योंकि अंदर से ये ड्राई होगा. नींबू को आप फ्रिज में स्टोर करें. 

ब्रोकली के लिए टिप्स 

अगर आप ब्रोकली ले रहे हैं और इसके फूल पीले और ब्राउन हैं तो इसे मत चुनें. ब्रोकली लेते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि ये सख्त हो. इसके फ्लोरेट्स लूज नहीं होने चाहिए. ब्रोकली को आप बिना धोए ही हल्का लपेटकर रखें और 3–4 दिनों के भीतर इस्तेमाल कर लें. 

आलू के लिए टिप्स 

अगर आलू में हरे रंग के धब्बे हैं तो इसे नहीं चुनें. इस तरह के आलू का टेस्ट कड़वा होता है. आलू को स्टोर करने के लिए आप इसे ठंडी, अंधेरी और अच्छी तरह हवादार जगह पर रखें. फ्रिज में आलू को नहीं रखें.

यह भी पढ़े: Kitchen Hacks: तेल से सन्न कोयला बन गई है कड़ाही, बस ये आसान टिप्स करें फॉलो – चुटकियों में होगी साफ

यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel