[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Kitchen Hacks: तवे पर जम गयी मोटी काली परत? इस तरह उसे बनाएं नये जैसा

Kitchen Hacks: तवे पर जम गयी मोटी काली परत? इस तरह उसे बनाएं नये जैसा

0
Kitchen Hacks: तवे पर जम गयी मोटी काली परत? इस तरह उसे बनाएं नये जैसा
kitchen tips

Kitchen Hacks: सर्दियों के मौसम में हम रोटी और पराठा गरमागरम खाना पसंद करते है जिस कारण तवे का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ जाता है. लंबे समय तक ऐसा होते रहने की वजह से तवे पर एक काली परत चिपक जाती हैं जिससे वह काफी ज्यादा गंदा नजर आता है. अगर लगातार इस्तेमाल होने की वजह से आपके तवे में भी काली परत जम गयी है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो आपके घर पर ही मौजूद हैं और आप इनका इस्तेमाल कर काफी आसानी से अपने काले पड़े तवे को साफ कर सकते हैं.

नींबू और नमक

तवे को हल्का गरम करके उस पर मोटा नमक छिड़के. इसके बाद आपको एक नींबू का टुकड़ा लेकर उसे नमक के ऊपर रगड़ना है. इसके बाद आपको गरम पानी से तवे को धो देना है. ऐसा करने से आपका तवा एक बार फिर से नया जैसा लगने लगेगा.

किचन हैक्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Cauliflower Cleaning Tips : फूलगोभी से बस कुछ ही पलों में कीड़े होंगे छूमंतर,अपनाएं ये किचन हैक्स

ये भी पढ़ें: Gas Stove Cleaning Tips: गैस स्टोव पर जमी गंदगी को ऐसे करें साफ, ये है स्पेशल किचन हैक

विनेगर और बेकिंग सोडा

तवे पर विनेगर डालें और इसे 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद आपको थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़क देना होगा. अब आपको इसे स्क्रबर की मदद से हलके हाथों से रगड़ कर पानी से धो लें. ऐसा करने से आपका तवा बिलकुल नये जैसा हो जाएगा.

चूल्हे की राख और सरसों तेल

थोड़ा सरसों का तेल तवे पर लगाकर इसमें राख डालकर साफ करें. इसके बाद तवे को पानी और साबुन से धो लें. ये तवे को नरम और चिकना बनाता है.

टूथपेस्ट

तवे पर हल्का पानी छिड़के. तवा जब हल्का गीला हो जाए तो इसमें टूथपेस्ट की एक लेयर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें. इसके बाद ये खुद अपनी दाग और गंदे जमे परत छोड़ने लगेगी जिससे आपका तवा चमकने लगेगा. इनपुट: प्रिया गुप्ता

ये भी पढ़ें: Kitchen Tips: वॉटर फिल्टर में जमी गंदगी को इस तरह करें साफ, जानें क्या है तरीका

Previous article दिल्ली-एनसीआर में बारिश और कोहरे से ठंड बढ़ी, जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
Next article Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान के घर में घुसे चोर, एक्टर पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में हुए एडमिट
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel