[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style ये छोटे-छोटे बदलाव आपके किचन को देंगे लग्जरी और मॉडर्न लुक, सभी करेंगे तारीफ और काम करने में भी आएगा दोगुना मजा

ये छोटे-छोटे बदलाव आपके किचन को देंगे लग्जरी और मॉडर्न लुक, सभी करेंगे तारीफ और काम करने में भी आएगा दोगुना मजा

0
ये छोटे-छोटे बदलाव आपके किचन को देंगे लग्जरी और मॉडर्न लुक, सभी करेंगे तारीफ और काम करने में भी आएगा दोगुना मजा
किचन को मॉडर्न और लग्जरी लुक देने के लिए क्या करें? Ai image

Kitchen Decor Ideas: किचन हमारे घर का वह हिस्सा है, जहां सिर्फ खाना बनता ही नहीं है बल्कि इसी जगह से पूरे परिवार की सेहत और खुशियां भी जुडी हुई होती हैं. आज के समय में अगर देखा जाए तो किचन सिर्फ खाना पकाने की ही जगह बनकर नहीं रह गया है, बल्कि अब यह घर की खूबसूरती का भी एक बेहद ही जरूरी हिस्सा बन चुका है. एक सुंदर और बेहद ही अच्छे से आर्गेनाइज्ड किचन में काम करने का मजा दोगुना हो जाता है. अगर आप भी अपने घर के किचन को एक मॉडर्न, ट्रेंडी और अपीलिंग लुक देना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए एक परफेक्ट गाइड की तरह काम करने वाला है. इस आर्टिकल में हम आपको किचन को सजाने के कुछ बेहद ही आसान और असरदार आइडियाज बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपने किचन में ट्राई जरूर करना चाहिए. जब आप इन सभी बदलावों को अपने किचन में कर लेंगे, तो आपको यह जगह घर के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक लगने लगेगी.

ओपन शेल्फिंग का करें इस्तेमाल

आजकल भारी-भरकम और बंद अलमारियों की जगह ओपन शेल्फ यानी कि खुली हुई अलमारियां काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं. अपने किचन को एक अट्रैक्टिव लुक देने के लिए सबसे पहले दीवार पर लकड़ी या मेटल की खूबसूरत ओपन शेल्फ लगाएं. अब आप इन पर आप अपने सुंदर कांच के जार, पसंदीदा क्रॉकरी या छोटे-छोटे इनडोर प्लांट्स आसानी से रख सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आपका किचन न सिर्फ खुला-खुला और बड़ा दिखेगा, बल्कि जरूरत का सामान भी आसानी से मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें: घर आने वाला हर मेहमान करेगा आपके लिविंग रूम की तारीफ, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दें लग्जरी और ट्रेंडी लुक

स्मार्ट जार और लेबलिंग का इस्तेमाल

अगर आप अपनी किचन को आर्गेनाइज्ड रखना चाहते हैं तो इसका सबसे पहला नियम है कि हर सामान अपनी सही जगह पर रखा हो. इसके लिए आप बाजार में मिलने वाले एक जैसे दिखने वाले ग्लास या ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक के डिब्बों का इस्तेमाल जरूर करें. इन सभी डिब्बों पर सुंदर अक्षरों में दाल, मसाले या चीनी के नाम के लेबल लगा लें. जब सब कुछ एक जैसा और आर्गेनाइज्ड दिखता है, तो किचन अपने आप ही बेहद खूबसूरत लगने लगता है.

How To Decorate Kitchen
ये छोटे-छोटे बदलाव आपके किचन को देंगे लग्जरी और मॉडर्न लुक, सभी करेंगे तारीफ और काम करने में भी आएगा दोगुना मजा 3

दीवारों के रंगों और टाइल्स से लाएं बदलाव

अगर आप पूरे किचन का रिनोवेशन नहीं करना चाहते, तो सिर्फ एक दीवार को नया लुक देकर भी कमाल किया जा सकता है. किचन की दीवारों के लिए हमेशा पेस्टल कलर्स जैसे कि लाइट येलो, मिंट ग्रीन या स्काई ब्लू जैसे रंगों का चुनाव करें. ये सभी रंग किचन को फ्रेश और चमकदार बनाने में बहुत मदद करते हैं. इसके अलावा, स्टोव के पीछे की दीवार पर ट्रेंडी और रंगीन टाइल्स या वॉलपेपर लगाकर आप किचन का पूरा लुक आसानी से बदल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: छोटी सी बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, ये 5 सस्ते आइडियाज देंगे उसे मिनी गार्डन जैसा लुक

सही लाइटिंग भी है बेहद जरूरी

किसी भी जगह की खूबसूरती को बढ़ाने में लाइटिंग का सबसे बड़ा हाथ होता है. किचन में काम करते समय अच्छी लाइटिंग का होना तो जरूरी है ही, साथ ही यह डेकोरेशन का भी हिस्सा है. आप अगर चाहें तो किचन को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कैबिनेट के नीचे अंडर-कैबिनेट एलईडी स्ट्रिप लाइट्स लगवा सकते हैं. इससे काउंटर टॉप पर काम करना आसान हो जाता है और किचन को एक मॉडर्न और लग्जरी लुक मिलता है. इसके अलावा, किचन के सेंटर में एक छोटा सा हैंगिंग लैंप भी लगाया जा सकता है.

पौधों से लाएं ताजगी

आपको शायद यह जानकार हैरानी हो, लेकिन किचन की खिड़की पर या किसी खाली कोने में छोटे-छोटे पौधे रखना एक बेहतरीन और सस्ता डेकोर आइडिया है. इसके लिए आप पुदीना, धनिया जैसी छोटी हर्ब्स या फिर मनी प्लांट और स्नेक प्लांट जैसे इनडोर पौधे रख सकते हैं. ये पौधे न सिर्फ किचन की हवा को साफ रखते हैं, बल्कि अपनी हरियाली से पूरे माहौल को फ्रेश और पॉजिटिव बना देते हैं.

बर्तनों और बाकी चीजों को लटकाने का तरीका

अगर किचन के काउंटर टॉप पर ज्यादा सामान बिखरा हो तो उससे भी किचन छोटा और गंदा दिखने लगता है. इससे बचने और किचन में जगह बचाने के लिए आप दीवार पर मैग्नेटिक नाइफ होल्डर या बर्तनों को लटकाने वाले हुक्स लगवा सकते हैं. इसी जगह पर आपको अपने चमचे, पैन और कपों को लटकाना है. ऐसा करने से नीचे की जगह खाली रहेगी और किचन बिल्कुल साफ-सुथरा नजर आएगा.

ये भी पढ़ें: खाली पड़ी छत को बनाएं घर का सबसे कूल और कम्फर्टेबल कॉर्नर, ये 5 आइडियाज देंगे उसे खूबसूरत कैफे जैसा लुक

Previous article Darbhanga Crime: मारपीट में युवक की हत्या, गोली लगने से पटना में तैनात दारोगा गंभीर रूप से घायल
Next article Welcome to the Jungle: 22 साल बाद अक्षय कुमार संग काम करने पर रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वह आज भी नहीं बदले
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel