[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style तेल और ग्रीस से काले पड़ गए हैं किचन कैबिनेट्स? ये 5 क्लीनिंग हैक्स मिनटों में लौटा देंगे खोई हुई चमक

तेल और ग्रीस से काले पड़ गए हैं किचन कैबिनेट्स? ये 5 क्लीनिंग हैक्स मिनटों में लौटा देंगे खोई हुई चमक

0
तेल और ग्रीस से काले पड़ गए हैं किचन कैबिनेट्स? ये 5 क्लीनिंग हैक्स मिनटों में लौटा देंगे खोई हुई चमक
किचन कैबिनेट्स की सफाई कैसे करें? Ai image

Cleaning Tips: किचन को हमारे घर के सबसे जरूरी हिस्सों में से एक माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहीं पर पूरे परिवार के लिए एक से एक टेस्टी और हेल्दी चीजें बनाई जाती हैं. लेकिन, अगर इसकी सफाई का ख्याल न रखा जाए, तो कुछ ही दिनों में तेल, धुआं और भाप किचन के कैबिनेट्स यानी कि अलमारियों में जमने लग जाते हैं. कुछ ही समय बाद जब आप अपने कैबिनेट्स को चेक करते हैं, तो ये इतने गंदे और चिपचिपे हो चुके होते हैं कि इन्हें छूने में भी बिलकुल ही अजीब सा लगता है. अगर आपके किचन के कैबिनेट्स भी तेल और गंदगी की वजह से अपनी शाइन खो चुके हैं, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है. आज हम आपको 5 ऐसे आसान घरेलू हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप किचन के गंदे और चिपचिपे कैबिनेट्स को मिनटों में नया जैसा चमका सकते हैं. तो चलिए इन हैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

लिक्विड डिश सोप और गुनगुने पानी का इस्तेमाल

अगर आप किचन के कैबिनेट्स की सफाई करना चाहते हैं तो लिक्विड डिश सोप और गुनगुने पानी का इस्तेमाल सबसे आसान और असरदार तरीका है. डिश वॉश लिक्विड को इस तरह से बनाया जाता है कि वह बर्तनों से तेल को आसानी से निकाल सके. यह एक बड़ी वजह है कि यह कैबिनेट्स की चिकनाई हटाने में भी बहुत मददगार साबित होता है. इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में गुनगुना पानी लें और उसमें कुछ बूंदें डिश वॉश लिक्विड की मिलाएं. अब एक स्पंज या कॉटन के कपड़े को इस घोल में डुबोएं, इसे अच्छे से निचोड़ें और कैबिनेट की सतह को हल्के हाथों से साफ करें. इसके बाद एक साफ सूखे कपड़े से कैबिनेट को पोंछ लें. अब आपका कैबिनेट पहले से काफी ज्यादा साफ और शाइनी लगने लगेगा.

बेकिंग सोडा और पानी का मैजिकल पेस्ट

अगर आपके किचन कैबिनेट्स पर तेल की मोटी और जिद्दी लेयर जम गई है, तो इससे छुटकारा पाने में बेकिंग सोडा आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को चिपचिपी जगह पर लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक पुराने टूथब्रश या सॉफ्ट स्क्रबर से इसे धीरे-धीरे रगड़ें. जब आप ऐसा करते हैं तो कैबिनेट पर जमी सारी गंदगी और चिकनाई तुरंत ढीली होकर साफ हो जाएगी. लास्ट में इसे गीले कपड़े से पोंछकर सुखा लें.

वाइट विनेगर का करें इस्तेमाल

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन वाइट विनेगर एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनर है. इसकी एसिडिक प्रॉपर्टीज तेल और ग्रीस को मिनटों में काट देती हैं. इसके लिए सबसे पहले एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में वाइट विनेगर और गुनगुना पानी मिला लें. इस मिश्रण को अपने चिपचिपे कैबिनेट्स पर स्प्रे करें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक माइक्रोफाइबर कपड़े से इसे साफ कर लें. इससे न सिर्फ चिकनाई साफ होगी, बल्कि कैबिनेट की खोई हुई शाइन भी वापस आ जाएगी.

नींबू का रस और नमक का पावरफुल कॉम्बिनेशन

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड चिकनाई को हटाने में बहुत कारगर होता है, जबकि नमक एक स्क्रबर की तरह काम करता है. अगर आप इनकी मदद से किचन के कैबिनेट की सफाई करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आधे कटे हुए नींबू पर थोड़ा सा नमक छिड़कें और इसे सीधे कैबिनेट के चिपचिपे हिस्सों पर रगड़ें. अगर कैबिनेट लकड़ी का है, तो ज्यादा जोर से न रगड़ें ताकि स्क्रैच न आएं. नींबू और नमक का यह मेल न केवल कैबिनेट्स को चमका देगा, बल्कि आपके किचन को एक बेहद एक फ्रेश और अच्छी खुशबू से भी भर देगा.

गुनगुने पानी और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल

अगर आपके किचन में महंगे वुडन कैबिनेट्स लगे हुए हैं और आप इनकी सफाई के लिए केमिकल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो यह सबसे बेस्ट तरीका बेस्ट है. एक कटोरी में थोड़े से गुनगुने पानी में कुछ बूंदें ऑलिव ऑयल और थोड़ा सा विनेगर मिलाएं. इसके बाद इस मिश्रण को कपड़े की मदद से कैबिनेट्स पर लगाएं. ऑलिव ऑयल लकड़ी के मॉइस्चर को बनाए रखता है और उस पर एक सेफ्टी आर्मर बना देता है, जिससे आने वाले दिनों में भी इसमें तेल आसानी से नहीं जमता.

ये भी पढ़ें: पानी की टंकी साफ करने में निकल जाती है जान? ये आसान ट्रिक्स बचाएंगी आपका समय और मेहनत

Previous article बिहार में बन रहे इस 124 किमी ग्रीनफील्ड फोरलेन का 70% काम पूरा, 5788 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार
Next article पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के तीन ट्रैक्टर ट्रॉली व एक ट्रैक्टर बरामद
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel