[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Khoya Ladoo Recipe: जब मन हो कुछ मीठा खाने का, तब इंस्टेंट बनाये खोया लड्डू

Khoya Ladoo Recipe: जब मन हो कुछ मीठा खाने का, तब इंस्टेंट बनाये खोया लड्डू

0
Khoya Ladoo Recipe: जब मन हो कुछ मीठा खाने का, तब इंस्टेंट बनाये खोया लड्डू

Khoya Ladoo Recipe: त्योहारों का मौसम हो या अचानक मीठा खाने की तलब घर में बनी मिठाईयों की बात ही कुछ और होती है. ऐसे में खोया से बना लड्डू आपको एक बार जरुर ट्राय करना चाहिए. जिसे झटपट बनाया जा सकता है और इसका स्वाद भी हलवाई की मिठाई को टक्कर देता है.खास बात यह है कि अब खोया लड्डू बनाने के लिए घंटों की मेहनत नहीं बस कुछ मिनट और आसान सामग्री चाहिए.आइए जानें कैसे मिनटों में बनाएं इंस्टेंट खोया लड्डू वो भी बिना झंझट और पूरे पारंपरिक स्वाद के साथ.

सामग्री

  • खोया (मावा) – 250 ग्राम (फ्रेश या बाजार से लाया हुआ)
  • पिसी हुई चीनी – 100 ग्राम (स्वादानुसार कम या ज्यादा)
  • इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स – 2 टेबलस्पून (बादाम, काजू, पिस्ता आदि)
  • घी – 1 टेबलस्पून (भूनने के लिए)

बनाने की विधि

  • खोया भूनना : एक कढ़ाही या भारी तले वाले पैन में 1 टेबलस्पून घी गरम करें.अब उसमें खोया डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए 5 से 7 मिनट तक भूनें. जब तक उसका रंग हल्का सुनहरा और खुशबूदार न हो जाए.
  • मिश्रण ठंडा करना :गैस बंद करें और खोया को थोड़ा ठंडा होने दें (पूरा ठंडा न करें, सिर्फ हल्का गर्म रखें ताकि चीनी अच्छे से मिक्स हो जाए).
  • चीनी और इलायची मिलाना : अब इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालें.अच्छे से मिक्स करें ताकि सब चीजें एकसमान हो जाएं.चाहें तो इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी मिला लें.
  • लड्डू बनाना : हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर गर्म मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें.ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें.

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Previous article जीएमसीएच पहुंचा संभावित डेंगू का मरीज
Next article नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित को भेजा गया जेल
Avatar Of Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel