[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बिना सूजी-मैदा के बनाएं खोया हलवा – नोट करें शेफ कुणाल कपूर की सीक्रेट रेसिपी 

बिना सूजी-मैदा के बनाएं खोया हलवा – नोट करें शेफ कुणाल कपूर की सीक्रेट रेसिपी 

0
बिना सूजी-मैदा के बनाएं खोया हलवा – नोट करें शेफ कुणाल कपूर की सीक्रेट रेसिपी 
बिना सूजी-बेसन के बनाएं शाही खोया हलवा

Khoya Halwa Recipe by Chef Kunal Kapur: मिठाई की बात हो और हलवे का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. लेकिन अगर हलवा सिर्फ खोया से बने, बिना सूजी, बेसन या मैदा के, तो बात ही अलग हो जाती है. मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने इसे बनाने की एक बेहद आसान रेसिपी बताई है, जो कम सामग्री में बनकर तैयार हो जाती है.

इस हलवे की सबसे खास बात है कि इसमें सिर्फ खोया और चीनी की चाशनी का इस्तेमाल होता है. अगर आप घर पर जल्दी बनने वाली कोई खास मिठाई ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राइ करें.

खोया हलवा को बनाने के लिए सामग्री (Khoya Halwa Recipe Ingredients)

  • 250 ग्राम खोया (मावा)
  • ½ कप चीनी
  • ¼ कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • एक चुटकी जायफल पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • बारीक कटे बादाम
  • बारीक कटे पिस्ता

शेफ कुणाल कपूर स्पेशल खोया हलवा को बनाने की आसान रेसिपी (Khoya Halwa Recipe by Chef Kunal Kapur)

Khoya Halwa Recipe By Chef Kunal Kapur
घर पर खोया हलवा
  • सबसे पहले खोया को कद्दूकस कर लें या हाथ से अच्छी तरह मसल लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे.
  • अब एक कड़ाही में खोया डालकर मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. धीरे-धीरे खोया का रंग हल्का भूरा होने लगेगा और खुशबू आने लगेगी.
  • दूसरी तरफ एक पैन में चीनी और पानी डालकर हल्की चाशनी बना लें. चाशनी को ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है, बस चीनी घुल जाए उतना पकाएं.
  • जब खोया अच्छी तरह भुन जाए, तो उसमें तैयार चाशनी डाल दें और धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं. हलवा धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा. अब इसमें इलायची पाउडर, जायफल पाउडर और थोड़ा घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें. ऊपर से कटे बादाम और पिस्ता डालकर गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें: गाजर का हलवा नहीं, इस बार बनाएं गाजर की बर्फी- शेफ कुनाल कपूर ने बताया तरीका

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel