[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style मूड बना देंगे गरमा गरम चाय संग कटहल के क्रिस्पी पकौड़े

मूड बना देंगे गरमा गरम चाय संग कटहल के क्रिस्पी पकौड़े

0
मूड बना देंगे गरमा गरम चाय संग कटहल के क्रिस्पी पकौड़े
कटहल के पकौड़े बनाने की रेसिपी (Image-Gemini)

Kathal Ka Pakora Recipe: चाय के साथ अगर गरमा गरम पकौड़े भी मिल जाए तो मजा आ जाता है. चाय के साथ आपने आलू, गोभी, प्याज और दाल आदि के पकौड़े तो खाए होंगे. एक बार आप कटहल के कुरकुरे पकौड़े को खाकर देखें. इसका मजेदार स्वाद आपका मूड बना देंगे. बच्चे तो इसे घूम-घूम कर खाएंगे. इस पकौड़े को आप बहुत कम समय में फ्राई करके सबको खिला कर दिल खुश कर सकते हैं. अब आपको कटहल के पकौड़े बनाने की रेसिपी बताते हैं.

कटहल का पकौड़ा बनाने की सामग्री

  • कच्चा कटहल – ½ किलो
  • नमक – 1 छोटी चम्मच
  • हींग – ½ चुटकी
  • बेसन – 1 कप
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर – ½  छोटी चम्मच
  • गरम मसाला – ½  छोटी चम्मच
  • अजवाइन – ½ छोटी चम्मच
  • तेल
  • चावल का आटा – ½ कप
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)

यह भी पढ़ें: Restaurant Style Corn Pakoda: चाय के साथ क्रिस्पी और मसालेदार खाने का करे दिल, तो बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल कॉर्न पकौड़ा

कटहल के पकौड़े बनाने का तरीका

  • इस पकौड़े को बनाने के लिए पहले कटहल को छोटे-छोटे टूकड़ों में काट लें.
  • इसके बीज के पीछे का भाग निकाल लें.
  • अब आप कुकर में ½ कप पानी, ¾ चम्मच नमक और 1 चुटकी हींग डालकर कटा हुआ कटहल डालकर ढक्कन बंद कर दें.
  • इसमें एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें.
  • सीटी निकल जाने के बाद कुकर का ढक्कन खोलकर इसका बचा हुआ पानी फेंक दीजिए.
  • फिर एक गहरे तले वाले पैन में तेल गर्म कीजिए.
  • साथ ही आप एक गहरे बर्तन में बेसन, चावल का आटा, स्वादानुसार नमक और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें.
  • अब इस घोल में लाल मिर्च पाउडर, हरा मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और अजवाइन डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • अब इसमें 1 चम्मच तेल, उबले हुए कटहल के टुकड़े और हल्दी डालकर मिलाएं.
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें पकौड़े के घोल को थोड़ा-थोड़ा लेकर अच्छे से फ्राई कर लें.
  • अब आप इन पकौड़ों को प्लेट में निकालकर टोमैटो कैचअप या फिर किसी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: Noodle Samosa Recipe: नहीं खाया होगा ऐसा नूडल समोसा, जल्दी से घर पर बनाकर करें ट्राई

यह भी पढ़ें: Gajar Cutlet Recipe: इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel