[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style करवा चौथ पर बनाएं चावल से बने फेमस फर्रे, स्वाद ऐसा कि पत्नी मरते दम तक नहीं भूलेगी टेस्ट

करवा चौथ पर बनाएं चावल से बने फेमस फर्रे, स्वाद ऐसा कि पत्नी मरते दम तक नहीं भूलेगी टेस्ट

0
करवा चौथ पर बनाएं चावल से बने फेमस फर्रे, स्वाद ऐसा कि पत्नी मरते दम तक नहीं भूलेगी टेस्ट
प्लेट में रखा फ्राइड फर्रे, Pic Credit- Chatgpt

Karwa Chauth Recipes: करवा चौथ का त्योहार केवल सुखद वैवाहिक जीवन की प्रार्थना के लिए नहीं होता है. बल्कि इस पर्व में पारंपरिक व्यंजनों का भी खास महत्व है. चावल का फर्रे एक ऐसी ही रेसिपी है जो पूजा और व्रत के बाद खाया जाता है. यह इस त्योहार पर सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है. लेकिन बहुत से लोगों को इसे बनाने की तरीका नहीं पता होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो हम उसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

चावल के फर्रे बनाने की जरूरी सामग्री

  • चावल का आटा- 1 कप (200 ग्राम)
  • घी- 2 बड़े चम्मच
  • नमक- 1 छोटी चम्मच
  • चना दाल- ¼ कप (50 ग्राम)
  • उड़द की दाल- ¼ कप
  • हरी मिर्च- 2-3 बारीक कटी हुई
  • अदरक- 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 0.75 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनिया- 2-3 बड़ी चम्मच
  • जीरा- ¼ छोटी चम्मच
  • सरसो के दाने- ¼ छोटी चम्मच
  • तेल- 1 बड़ी चम्मच

Also Read: वेज में नॉन वेज का मजा, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल सोया मलाई चाप टिक्का, स्वाद में सबको करेगा फेल

चावल के फर्रे बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बर्तन में ¼ कप चने की दाल और ¼ कप उरद की दाल डालकर 5-6 घंटे के लिए भिगो दें.
  • इसके बाद चावल के फर्रे बनाने के लिए एक बर्तन में 1 कप पानी डालें. इसमें 2 बड़े चम्मच घी और ½ छोटी चम्मच नमक मिलाकर ढककर पानी उबाल लें. पानी उबल जाने के बाद गैस बंद कर दें और उसमें चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब इसे 5 मिनट के लिए ढक दें ताकि आटा फूल जाए.
  • फिर एक मिक्सर जार में ¼ कप चना दाल और ¼ कप उरद दाल डालकर दरदरा पीस लें. इस प्रक्रिया के बाद पिसी हुई दाल को एक प्लेट में निकाल लें.
    दाल में 2 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 छोटी चम्मच अदरक पेस्ट, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, थोड़ा हरा धनिया और ½ छोटी चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. इस तरह फर्रे की स्टफिंग तैयार हो जाएगी.
  • 5 मिनट बाद उबले हुए आटे को एक प्लेट में निकालें. फिर हाथों पर हल्का सा घी लगाकर आटे को मसल-मसलकर डो तैयार लें. डो को नरम बनाने के लिए 2-3 बड़े चम्मच पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • डो तैयार होने के बाद उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर लोई बना लें. सारी लोइयों को एक बर्तन में रखकर ढक दें ताकि वो सूख न जाएं.
  • अब आटे की एक लोई लेकर उसे गोल करके चपटा कर लें. इसके बाद इसे सूखे चावल के आटे में लपेटकर लगभग 3-4 इंच के व्यास में बेल लें. इसके बाद एक गोल ढ़क्कर से लोई को काट लें. अब लोई के ऊपर थोड़ी सी स्टफिंग रखें और उसके आधे हिस्से को मोड़कर स्टफिंग को ढक दें. इसी तरह सभी फर्रे तैयार करें.
  • एक बड़े बर्तन में 2-3 कप पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें.
  • अब एक छलनी लें और उसमें हल्का सा तेल लगाकर चिकना करें. छलनी को पानी वाले बर्तन के ऊपर रखें. इसमें फर्रे थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें और ढककर 10 मिनट तक मीडियम आंच पर स्टीम करें. 10 मिनट बाद फर्रे निकाल लें और इसी तरह बाकी फर्रे भी पकाएं. 1 कप चावल के आटे से लगभग 16 फर्रे बनकर तैयार होते हैं. फर्रे तैयार हैं. अब इसे हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें.
  • कई लोग फर्रे को और स्वादिष्ट बनाने के लिए फ्राई भी करते हैं. आप चाहे तो तेल या घी डालकर ऐसा कर सकते हैं.

Also Read: 5 Minute Rasmalai Laddu: बिना गैस जलाए, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सबसे ट्रेंडी मिठाई

Previous article किस्को में लगातार बारिश से घर गिरे, गरीब परिवार बेघर
Next article मध्यप्रदेश पुलिस ने दो साइबर आरोपितों को 14 लाख ठगी मामले में किया गिरफ्तार
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel