[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर बनाएं स्वादिष्ट कचौड़ी, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज  

घर पर बनाएं स्वादिष्ट कचौड़ी, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज  

0
घर पर बनाएं स्वादिष्ट कचौड़ी, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज  
कचौड़ी रेसिपी (AI IMAGE)

Kachori Recipe Ideas: घर पर जब मेहमान आते हैं या घरवाले कुछ खास बनाने की फरमाइश करते हैं, तो अक्सर हमें समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए, जो सबको पसंद आ जाए. ऐसे समय में आप घर पर कचौड़ी तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल की मदद से आप जान सकते हैं कुछ कचौड़ी रेसिपी आइडियाज के बारे में. 

मूंग दाल कचौड़ी बनाएं

नाश्ते के लिए मूंग दाल कचौड़ी एक अच्छा ऑप्शन है. मूंग दाल को 2–3 घंटे भिगोकर दरदरा पीस लें. एक कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर जीरा और सौंफ डालें. फिर पिसी हुई दाल, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर भून लें. अब मैदा गूंथ लें. अब इससे लोई बनाकर इसमें दाल का मिश्रण भरें और कचौड़ी बनाकर धीमी आंच पर तल लें. 

मटर की कचौड़ी तैयार करें

मेहमानों को सर्व करने के लिए मटर की कचौड़ी बेस्ट ऑप्शन है. आप सबसे पहले हरी मटर को हल्का सा पीस लें. अब आप कड़ाही में तेल डालकर जीरा, अदरक और हरी मिर्च भून लें. फिर मटर, नमक और मसाले डालकर कुछ मिनट पकाएं. अब मैदा को पानी से गूंथ लें. इसकी छोटी लोई बनाकर इसमें मटर का मिश्रण भरें और कचौड़ी बनाकर तेल में तल लें. 

आलू की कचौड़ी को करें ट्राई

नाश्ते के लिए आलू की कचौड़ी भी बढ़िया ऑप्शन है. इसके लिए आप उबले हुए आलू को मैश कर लें. फिर एक कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर जीरा और हरी मिर्च भूनें. फिर आलू, नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर मिला लें. अब मैदा से लोई बनाएं. इसमें आलू का मिश्रण भरकर कचौड़ी का आकार दें और तेल में तल लें.

सत्तू की कचौड़ी बनाएं

नाश्ते के लिए सत्तू की कचौड़ी खासकर बिहार में बहुत पसंद की जाती है. सत्तू में नमक, हरी मिर्च, प्याज (बारीक कटा), अचार का मसाला और थोड़ा सरसों का तेल मिलाएं. थोड़ा पानी डालकर भरावन तैयार करें. अब गेहूं के आटे की लोई बनाएं. इसमें सत्तू का मिश्रण भरकर कचौड़ी का आकार दें और तेल में तलकर निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: मूंगफली खाना पसंद है, तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज 

यह भी पढ़ें: सिंपल पूरी से हटकर बनाएं ये टेस्टी और अलग-अलग तरह की पूरियां

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel