[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style दुख और तनाव से कैसे निकलें? जया किशोरी ने बताए खुश रहने के सरल सूत्र

दुख और तनाव से कैसे निकलें? जया किशोरी ने बताए खुश रहने के सरल सूत्र

0
दुख और तनाव से कैसे निकलें? जया किशोरी ने बताए खुश रहने के सरल सूत्र
जया किशोरी के अनुसार खुश रहने के उपाय

Jaya Kishori 3 tips for happiness: जिंदगी में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि सब लोग खुश दिखते हैं, लेकिन परेशानियां सिर्फ मेरे ही जीवन में क्यों हैं? इस विषय पर जया किशोरी जी ने एक गहरी और प्रेरणादायक बात कही है. उनके अनुसार सच्ची खुशी बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि हमारे अंदर से आती है.

खुशी की तलाश में भटक रहे हैं? पढें जया किशोरी के अनमोल विचार

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर पैसा, सफलता या दूसरों का साथ मिल जाए तो जीवन खुशहाल हो जाएगा. लेकिन सच्चाई यह है कि खुशी किसी चीज में नहीं, बल्कि हमारी सोच और दृष्टिकोण में होती है. – जया किशोरी

जीवन में आने वाली एक नकारात्मक घटना पूरे भविष्य को तय नहीं करती. कई बार हम बीते हुए समय या आने वाले भविष्य की चिंता में इतना उलझ जाते हैं कि वर्तमान की खुशियों को ही भूल जाते हैं. – जया किशोरी

खुशी पाने के लिए दुनिया बदलने की जरूरत नहीं, बस अपनी सोच बदलने की जरूरत है. – जया किशोरी

खुश रहने के लिए याद रखें जया किशोरी जी की ये बातें के 3 आसान सूत्र(Jaya Kishori 3 tips for happiness)

Jaya Kishori 3 Tips For Happiness
हैप्पीनैस

1. सबसे पहले जरूरत से ज्यादा सोचना बंद करें

अक्सर लोग छोटी-सी गलती या समस्या को लेकर मन में कई नकारात्मक कहानियां बना लेते हैं. इससे तनाव और दुख बढ़ता है. जो हुआ या जो हो सकता है, उसके बारे में ओवरथिंकिंग करना दुख का सबसे बड़ा कारण है.

2. अपने जीवन की अच्छाइयों को जानें

हम अक्सर उस चीज पर ध्यान देते हैं जो हमारे पास नहीं है, जबकि जो मिला है उसकी कद्र नहीं करते. जिस दिन आप अपने पास मौजूद चीज़ों के लिए आभार व्यक्त करना सीख जाते हैं, उसी दिन से खुशी बढ़ने लगती है.

3. खुद को अपनी खुशी का कारण बनाएं

दूसरों पर अपनी भावनाओं को निर्भर बनाना जीवन में अस्थिरता पैदा करता है. इसलिए खुद से जुड़ना और खुद को समझना जरूरी है. अगर आप अकेले खुश नहीं रह सकते, तो दूसरों के साथ भी स्थायी खुशी पाना मुश्किल होगा.

जया किशोरी का मानना है कि जीवन में समस्याएं आना स्वाभाविक है, लेकिन उन्हें अपने मन की शांति और खुशी पर हावी नहीं होने देना चाहिए. जब आप वर्तमान में जीना और सकारात्मक सोच अपनाना सीख जाते हैं, तब खुशी धीरे-धीरे आपकी आदत बन जाती है.

यह भी पढ़ें: रिश्तों को खोखला करती हैं ये 5 गलतफहमियां – जया किशोरी ने कपल्स को दी चेतावनी

यह भी पढ़ें: परफेक्ट टाइम का इंतजार छोड़िए – जया किशोरी जी ने बताए 3 नियम जो तोड़ना है जरूरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel