[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Janmashtami Decoration Ideas: घर लगेगा वृन्दावन जैसा! जन्माष्टमी पर घर सजाने के लिए 5 यूनिक और आसान आइडियाज

Janmashtami Decoration Ideas: घर लगेगा वृन्दावन जैसा! जन्माष्टमी पर घर सजाने के लिए 5 यूनिक और आसान आइडियाज

0
Janmashtami Decoration Ideas: घर लगेगा वृन्दावन जैसा! जन्माष्टमी पर घर सजाने के लिए 5 यूनिक और आसान आइडियाज
AI generated image

Janmashtami Decoration Ideas: जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 16 अगस्त को मनाया जाने वाला है. मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था और इसी वजह से हर साल इस अवसर पर रात के 12 बजे मंदिरों और घरों में कृष्ण जन्मोत्सव की खुशी में पूजा-अर्चना की जाती है. इस शुभ दिन पर सभी भक्त भगवान कृष्ण के बाल अवतार की प्रतिमा को झूले पर बिठाकर, उन्हें झूला झुलाते हैं और माखन-मिश्री का भोग लगाते हैं. हर घर में जन्माष्टमी की पूजा जरूर की जाती है, ऐसे में माखन चोर का जन्मदिन बिना धूम-धाम और सजावट के नहीं मनाया जा सकता. आपको बताते हैं कुछ ऐसे बेहतरीन आइडियाज जिनसे आप अपने घर और पूजा रूम की डेकोरेशन कर सकते हैं.

श्री कृष्ण का पालना

जन्माष्टमी की सजावट बाल कृष्ण के पालने के बिना अधूरी है. नीले, पीले या लाल रंग के कपड़ों से पालना सजा सकते हैं. गेंदे, चमेली, मोगरे और जूही जैसे फूलों की मालाएं और मोर पंख लगाकर झूले पर भगवान कृष्ण की मूर्ति रखें.

यह भी पढ़ें: Peacock Rangoli Designs: जन्माष्टमी पर बनाएं खूबसूरत मोर वाली रंगोली, देखें टॉप और ट्रेंडिंग डिजाइंस

मिनी वृंदावन सेटअप

सजावट के लिए वृंदावन का बनावटी सेटअप तैयार करना एक बेहतरीन ऑप्शन है. घर के एक कोने में छोटे-छोटे पौधे और तुलसी का पौधा लगाएं और गायों की मूर्तियां रखें. एक छोटे पानी के फव्वारे से यमुना नदी का पानी दिखा सकते हैं. यह डेकोरेशन श्री कृष्ण के वृंदावन में रास रचाने के दृश्य को जीवंत कर देगा.

सजावटी बांसुरी

मोती, शीशे और लटकन और रंग-बिरंगे पेपर से बांसुरी सजाएं. आप इन्हें मूर्ति या पूजा स्थल के पास लटका सकते हैं या वॉल हैंगिंग टेबल डेकोरेट करने के लिए भी यूज किया जा सकता हैं.

यह भी पढ़ें: Janmashtami Home Decoration Ideas: इस जन्माष्टमी अपने घर को बनाएं रंगीन और खास, अपनाएं ये आसान और खूबसूरत डेकोर टिप्स

अलग-अलग डिजाइन की रंगोली

घर के दरवाजे और पूजा रूम में जन्माष्टमी स्पेशल रंगोली जरूर बनाएं. मोर, माखन मटकी और बांसुरी डिजाइन की रंगोली आपके घर की सुंदरता को चार चांद लगा देगी. सोशल मीडिया पर बहुत सुंदर रंगोली आइडियाज मिल जाते हैं, जिन्हें बनाना भी आसान है.

माखन मटकी

जन्माष्टमी का उत्सव हो और माखन मटकी न हो ऐसा कम ही होता है. एक मिट्टी की मटकी लें और उसे चटख रंगों से रंगें. आप मटकी सजाने के लिए ग्लिटर, मोतियों की माला और रिबन का इस्तेमाल कर सकते हैं. मटकी को माखन से भरकर अपने मंदिर में रखें, यह सबसे अनोखी सजावटों में से एक होगी. इनपुट: अश्लेषा मिश्रा

यह भी पढ़ें: Janmashtmi Special 56 Bhog: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाना है 56 भोग, यहां देखें लिस्ट और शुरू कर दें तैयारी 

Previous article लोहरदगा में आज कृषि मंत्री करेगी झंडोत्तोलन
Next article Giridih News: तेतरिया सलैडीह पंचायत में आवास नहीं मिलने के ले धरना, आश्वासन पर खत्म
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel