[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style डायबिटीज के मरीजों के लिए कितना फायदेमंद है जामुन? यहां जानिए आसान भाषा में

डायबिटीज के मरीजों के लिए कितना फायदेमंद है जामुन? यहां जानिए आसान भाषा में

0
डायबिटीज के मरीजों के लिए कितना फायदेमंद है जामुन? यहां जानिए आसान भाषा में
डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन के फायदे AI image

Jamun Benefits for Diabetes: गर्मियों के इन दिनों में आपको जामुन काफी आसानी से देखने को मिल जाएंगे. ये जामुन सिर्फ खाने में टेस्टी नहीं होते हैं, इन्हें सेहत के लिए भी काफी ज्याद फायदेमंद माना जाता है. अगर आपको डायबिटीज है तो आपके लिए यह फल और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. कई रिसर्च में यह पाया गया है कि जामुन में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करके रखने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं. आपको शायद यह जानकार हैरानी हो लेकिन छोटे-छोटे दिखने वाले जामुन में आपको एंथोसाइनिन, पॉलीफेनॉल और फ्लेवोनॉइड जैसे एलिमेंट्स पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं. तो चलिए जामुन खाने से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद

जामुन में कुछ ऐसे नेचुरल एलिमेंट्स पाए जाते हैं जो आपके शरीर में शुगर को सही से इस्तेमाल करने में मदद कर सकते हैं. खासकर जब बात आती है जमीन के बीजों की तो कुछ रिसर्च यह भी बताते हैं कि इसमें ऐसे प्रॉपर्टीज होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करके रखने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, जामुन आपके लिए कोई दवा नहीं है लेकिन अगर आप इसे एक सीमित मात्रा में खाते हैं तो आपको अपने डायबिटीज को कंट्रोल में करके रखने में मदद मिल सकती है.

एंटीऑक्सीडेंट से लोडेड होते हैं जामुन

जामुन में भरपूर मात्रा में एंथोसाइनिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो इसे गहरा बैंगनी रंग पाने में मदद करती है. कई रिसर्च में यह भी पाया जाता गया है कि एंथोसाइनिन से लोडेड फूड आइटम्स आपके शरीर में शुगर लेवल्स को बेहतर तरीके से कंट्रोल करके रखने में मदद कर सकते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन एक फायदेमंद फल माना जाता है.

शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले एलिमेंट्स से बचाव

डायबिटीज की वजह से आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इन्फ्लेमेशन बढ़ सकता है. अगर आप इसे समय रहते कंट्रोल नहीं करते हैं तो आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं. जामुन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स आपके शरीर के सेल्स को डैमेज होने से बचाने में मदद कर सकते हैं और साथ ही आपको हेल्दी रखने में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं.

फाइबर से लोडेड होते हैं जामुन

जामुन में आपको एक अच्छी मात्रा में फाइबर मिल जाता है. अगर आपकी नहीं पता है तो बता दें यह फाइबर खाना खाने के तुरंत बाद ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद करता है. इसके अलावा फाइबर आपके डाइजेशन को बेहतर बनाता है और साथ ही पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद भी करता है. ऐसा होने की वजह से आपको बार-बार भूख लगने की प्रॉब्लम से छुटकारा भी मिल जाता है.

हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों में दिल से जुडी बीमारियों के होने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. कुछ रिसर्च यह भी बताते हैं कि जामुन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य न्यूट्रीएंट्स कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल्स को बेहतर बनाने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं. अगर ये दोनों ही चीजें कंट्रोल में रहे तो आपके लिए अपने हार्ट को हेल्दी रखने में ज्यादा मदद मिल सकती है.

जामुन खाते समय इन बातों का रखें ख्याल

भले ही जामुन एक न्यूट्रिशियस फल है, लेकिन फिर भी आपको इसका सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. अगर आप डायबिटीज की दवा या फिर इंसुलिन लेते हैं, तो रेगुलर बेसिस पर जामुन का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या फिर डाइटिशियन की सलाह आपको जरूर ले लेना चाहिए. इसके अलावा आपको यह बात भी हमेशा याद रखनी चाहिए जामुन किसी बीमारी का इलाज नहीं है, बल्कि यह आपके हेल्दी डाइट का एक हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: पेट की जिद्दी चर्बी से हैं परेशान? हर सुबह पिएं ये ड्रिंक्स, एक महीने में 4 से 5 किलो तक कम हो सकता है वजन

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article लखीसराय के रामचंद्रपुर सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, 64 आवेदन प्राप्त
Next article मधुबनी: लखनौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel