[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बिना आयरन के मिनटों में गायब करें कपड़ों की सिलवटें, जानें 4 आसान ट्रिक्स

बिना आयरन के मिनटों में गायब करें कपड़ों की सिलवटें, जानें 4 आसान ट्रिक्स

0
बिना आयरन के मिनटों में गायब करें कपड़ों की सिलवटें, जानें 4 आसान ट्रिक्स
बिना आयरन कपड़ों की सिलवटों को कैसे हटाएं AI image

Ironing Hacks: आज की भागदौड़ भरी इस जिंदगी में अक्सर हमारे पास इतना समय नहीं होता कि हम अपनी चीजों का सही तरीके से ख्याल रख सकें. इन्हीं जरूरी चीजों में से एक है कपड़ों को आयरन करना. जब हम अच्छे से आयरन किए हुए कपड़े पहनते हैं, तो न सिर्फ हम अट्रैक्टिव दिखते हैं, बल्कि इससे हमारी पर्सनालिटी भी काफी निखर जाती है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हमें जल्दबाजी में कहीं निकलना होता है या फिर हमारे पास आयरन मौजूद नहीं होता. ऐसी स्थिति में हमें बिना आयरन किए हुए कपड़े पहनकर ही बाहर जाना पड़ता है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है और आप बिना सिलवटों वाले कपड़े पहनना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ आसान हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना आयरन के इस्तेमाल के भी अपने कपड़ों को एकदम स्मूद और प्रेजेंटेबल बना सकते हैं. तो चलिए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

गर्म पानी की भाप का करें इस्तेमाल

अगर आपके पास आयरन नहीं है, तो कपड़ों में दिख रही सिलवटों से छुटकारा पाने के लिए आपको बाथरूम में बनी गर्म पानी की भाप का इस्तेमाल करना चाहिए. जब आप गर्म पानी से नहाते हैं, तो बाथरूम के अंदर भाप अपने आप बनने लगती है. इस समय आपको बाथरूम में उन सभी कपड़ों को हैंगर से टांग देना चाहिए जिनमें सिलवटें आ गयी हैं. जब आप ऐसा करते हैं, तो सिर्फ 10 से 15 मिनटों में ही कपड़ों में मौजूद सिलवटें कम होने लग जाती हैं.

यह भी पढ़ें: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते जींस धोने का सही तरीका, अभी जान लें वरना होगा नुकसान

पानी का स्प्रे है सबसे आसान उपाय

अगर कपड़ों में हल्की सिलवटें हैं तो इनसे छुटकारा पाने के लिए आपको पानी के स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए आपको एक स्प्रे बोतल में पानी भर लेना है और इससे कपड़ों पर हल्का-हल्का स्प्रे करना है. इसके बाद कपड़ों को हल्के हाथों से खींचकर सीधा करें और फिर सूखने के लिए किसी अच्छी जगह पर टांग दें. जब कपड़े अच्छे से सूख जाते हैं, रतो पहले से ज्यादा स्मूद दिखने लग जाते हैं.

गद्दे के नीचे कपड़ों को दबाकर रखें

यह तरीका सुनने में आपको थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन जब आप इसे अपनाते हैं तो यह काफी ज्यादा असरदार लगने लगता है. रात को सोने से पहले कपड़ों को अच्छी तरह से फोल्ड करके बिस्तर के गद्दे के नीचे दबाकर रख दें. जब आप सुबह उठकर इन कपड़ों को देखंगे तो इनमें मौजूद सिलवटें काफी हद तक कम हो चुकी होंगी.

हेयर ड्रायर का करें इस्तेमाल

अगर आपके पास समय की काफी कमी है, तो ऐसे में कपड़े से सिलवटों को हटाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए आपको कपड़े पर पानी का स्प्रे करना है और फिर हेयर ड्रायर को मीडियम तापमान में चलाकर कपड़े पर देना है. ड्रायर से निकलने वाली गर्म हवा सिलवटों को कम करने में काफी हद तक मदद कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में घर हो जाता है भट्टी जैसा गर्म? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, घर रहेगा ठंडा और फ्रेश

Previous article गड्ढा खोदने के छह महीने बाद भी नहीं बनी पुलिया, हल्की बारिश में ही आवागमन हुआ बाधित
Next article रामनवमी को लेकर विजय शंखनाद की तैयारी तेज, हर घर भगवा अभियान चलेगा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel