[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar International Men’s Day 2023: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस आज, जानें  इस दिन का इतिहास और महत्व

International Men’s Day 2023: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस आज, जानें  इस दिन का इतिहास और महत्व

0
International Men’s Day 2023: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस आज, जानें  इस दिन का इतिहास और महत्व

International Men’s Day 2023: आज विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जा रहा है. जैसे विश्व महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है उसी तरह से नवंबर माह के 1 तारीख को विश्व पुरुष दिवस मनाया जाता है. आइए जानते हैं इस दिन के इतिहास, महत्व से जुड़ी जरूरी बातों के साथ ही क्या है इस बार का थीम …

इंटरनेशनल मेन्स डे 2023 थीम

हर साल इंटरनेशनल मेन्स डे की थीम को बदला जाता है. पिछले साल इसकी थीम ‘पुरुषों और लड़कों की मदद का था. साल 2023 की थीम है जीरो मेल सुसाइड यानी दुनियाभर में पुरुषों के सुसाइड रेट को कम करना और उन्हें अपनी जिंदगी खत्म करने से रोकना.

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का इतिहास (International Men’s Day History)

थॉमस ओस्टर मिसौरी सेंटर फॉर मेन्स स्टडीज के एक निदेशक थे और 1990 के दशक की शुरुआत में, उन्होंने फरवरी के महीने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने के उद्देश्य से यू.एस., ऑस्ट्रेलिया और माल्टा के संगठनों को छोटे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया. ओस्टर ने दो वर्षों तक इन कार्यक्रमों की मेजबानी की, लेकिन वर्ष 1995 में बहुत कम संगठनों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप समारोह को बंद कर दिया गया.

1999 में दोबारा पुरुष दिवस मनाने की हुई पहल

1999 में जेरोम टीलकसिंह ने उस दिन को पुनर्जीवित किया जब उन्होंने महसूस किया कि ऐसे पुरुषों का जश्न मनाने का कोई दिन नहीं था जिनके बच्चे नहीं थे, जो युवा लड़के और किशोर थे. उन्होंने सकारात्मक पुरुष रोल मॉडल के महत्व को भी समझा और 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने का फैसला किया, जिस दिन उनके व्यक्तिगत रोल मॉडल, उनके पिता की जयंती भी थी. तब से, अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस नकारात्मक लिंग रूढ़िवादिता के बजाय पुरुष पहचान के सकारात्मक पहलुओं को बढ़ावा देता है. यह दिन पुरुषों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक मर्दानगी के महत्व को उजागर करता है.

भारत में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने की शुरुआत (Celebration of International Men’s Day started in India)

भारत में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने की शुरुआत होते होते काफी साल लग गए और साल 2007 में हैदराबाद की लेखिका उमा चल्ला ने इसको शुरू किया. यानी सुनने में आश्चर्य लगे पर इंटरनेशनल मेन्स डे की शुरुआत ही महिलाओं ने की.

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का महत्व (Significance of International Men’s Day)

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस यह याद दिलाने के लिए मनाया जाता है कि सभी पुरुष अलग-अलग हैं लेकिन उनकी सराहना की जानी चाहिए और उनके योगदानों के लिए भी एक दिन सेलिब्रेट किया जाना चाहिए. यह पुरुषों के उस दबाव को कम करने का दिन है जो समाज द्वारा उन पर लगातार डाला जाता है. समाज उनसे अपेक्षा करता है कि वे प्रदाता हों, मजबूत हों और मदद न मांगें. आज का दिन इन रूढ़ियों को तोड़ने और पुरुषत्व को सकारात्मक रूप से परिभाषित करने का है. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस लैंगिक समानता को भी बढ़ावा देता है

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने के तरीके (Ways to celebrate International Men’s Day)

आप अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाना चाहते हैं तो शुरुआत अपने घर से करें. घर के पुरुष सदस्यों को खास महसूस करवाएं. उन्हें बताएं कि वे क्यों आपके और इस घर के लिए रोल मॉडल हैं. उनका पसंदीदा खाना बनाकर, उन्हें कोई हैंडमेड गिफ्ट देकर या कोई खूबसूरत से संदेश वाला कार्ड देकर भी अच्छा महसूस करवाया जा सकता है.

पुरुष दिवस मनाने का उद्देश्य (purpose of celebrating men’s day)

  • पुरुष रोल मॉडल को बढ़ावा देना.

  • समाज, समुदाय, परिवार, विवाह, बच्चों की देखभाल और पर्यावरण के लिए पुरुषों के सकारात्मक योगदान का जश्न मनाना.

  • पुरुषों के स्वास्थ्य और भलाई पर ध्यान केंद्रित करना; सामाजिक, भावनात्मक, शारीरिक और आध्यात्मिक तौर पर.

  • पुरुषों के खिलाफ भेदभाव को उजागर करना.

  • लिंग संबंधों में सुधार और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना.

  • एक सुरक्षित, बेहतर दुनिया बनाना.

Previous article Exclusive: भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा बोलीं- छठ के बरतिया के अर्घ्य देने वाले सीन की शूटिंग के वक्त…
Next article Nilotpal Mrinal Chhath Geet 2023: नीलोत्पल मृणाल का नया छठ गीत ‘डूबतो प शीश नवैया’ रिलीज, देखें वीडियो
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel