[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सुबह टिफिन को लेकर होती है टेंशन? 10 मिनट में बन जाएंगे ये 5 टेस्टी ऑप्शन, स्वाद ऐसा कि बच्चे हो जाएंगे आपके फैन

सुबह टिफिन को लेकर होती है टेंशन? 10 मिनट में बन जाएंगे ये 5 टेस्टी ऑप्शन, स्वाद ऐसा कि बच्चे हो जाएंगे आपके फैन

0
सुबह टिफिन को लेकर होती है टेंशन? 10 मिनट में बन जाएंगे ये 5 टेस्टी ऑप्शन, स्वाद ऐसा कि बच्चे हो जाएंगे आपके फैन
बच्चों को टिफिन में देकर भेजने के लिए रेसिपी आइडियाज Ai image

Instant Tiffin Ideas: सुबह का अलार्म जैसे ही बजता है, सबसे पहला सवाल यही सामने आता है कि आज टिफिन में क्या दिया जाएगा? एक तरफ घड़ी की सुइयां तेजी से भाग रही होती हैं, तो दूसरी तरफ बच्चों के नखरे और बड़ों की पसंद का प्रेशर बढ़ता रहता है. ऐसे में दिमाग कन्फ्यूज हो जाता है और यह समझ ही नहीं आता कि इतने कम समय में ऐसा क्या बनाएं जो टेस्टी भी हो, हेल्दी भी हो और जिसे देखते ही बच्चे अपना टिफिन पूरी तरह से खाली करके घर आएं. हर दिन एक ही तरह के पराठे और भुजिया खाकर सभी बोर हो चुके होते हैं. ऐसे में यह हर मम्मी की जिम्मेदारी बन जाती है कि बच्चों के लिए कुछ अलग और टेस्टी बनाकर लंचबॉक्स में पैक किया जाए. अगर आप भी सुबह की इस टेंशन से तंग आ चुकी हैं, तो अब समय आ गया है आपके मुस्कुराने का. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 ऐसी सुपर-फास्ट और मजेदार लंचबॉक्स रेसिपीज, जो सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाएंगी. ये खाने में जितनी टेस्टी हैं, हेल्थ के लिए भी उतनी ही लाजवाब हैं. तो चलिए, जानते हैं इन आसान और झटपट लंचबॉक्स रेसिपीज के बारे में डिटेल से.

Instant Tiffin Recipes
सुबह टिफिन को लेकर होती है टेंशन? 10 मिनट में बन जाएंगे ये 5 टेस्टी ऑप्शन, स्वाद ऐसा कि बच्चे हो जाएंगे आपके फैन 3

एक बार जरूर ट्राय करें सूजी वेजी उत्तपम

टिफिन में देने के लिए अगर आप कुछ लाइट और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो सूजी उत्तपम सबसे बेहतरीन ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए आपको पहले से किसी तैयारी की जरूरत नहीं होती. सूजी वेजी उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी सूजी में आधा कटोरी दही, थोड़ा सा पानी और नमक मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. अब इसमें अपनी पसंद की बारीक कटी सब्जियां जैसे कि प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरा धनिया डाल दें. इसके बाद एक तवे पर हल्का सा तेल लगाएं और इस बैटर को फैलाकर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेक लें. बस, आपका गर्मागर्म और सॉफ्ट उत्तपम तैयार है. आप इसे हरी चटनी या केचप के साथ टिफिन के लिए पैक कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें: सुबह ऑफिस की भागदौड़ में नहीं कर पा रहे हैं नाश्ता? 10 मिनट में तैयार करें ये 3 हेल्दी ब्रेकफास्ट

इंस्टेंट पनीर भुर्जी रोल भी है बढ़िया ऑप्शन

पनीर भुर्जी रोल पनीर प्रोटीन से लोडेड होता है और इसे बच्चों का ऑल-टाइम फेवरेट भी माना जाता है. यह रोल खाने में जितना टेस्टी है, दिखने में भी उतना ही बढ़िया लगता है. पनीर भुर्जी रोल एक पैन में थोड़ा सा तेल या बटर गर्म करें. अब इसमें जीरा, बारीक कटा प्याज और टमाटर डालकर भूनें. अब इसमें हल्दी, नमक और थोड़ा सा गरम मसाला डालें. इसके बाद मैश किया हुआ पनीर डालकर 2 मिनट पकाएं. आपकी टेस्टी और प्रोटीन से लोडेड पनीर भुर्जी तैयार है. इसके बाद एक बची हुई या ताजी रोटी लें, उस पर थोड़ी हरी चटनी या मेयोनीज लगाएं, बीच में पनीर भुर्जी रखकर रोल कर दें. इसे फॉयल पेपर में लपेटकर टिफिन बॉक्स में रख दें। आपके बच्चे इस रोल को देखते ही खुशी से झूम उठेंगे.

आटा गूंथने का समय नहीं है तो मसाला ब्रेड पोहा

अगर आपके पास रोटी का आटा गूंथने का समय नहीं है, तो ब्रेड पोहा आपके लिए एक लाइफसेवर रेसिपी है. यह एक बहुत ही लाइट और चटपटा नाश्ता है, जिसे खाकर आपके बच्चे खुश जरूर हो जाएंगे. मसाला ब्रेड पोहा बनाने के लिए सबसे पहले 4 से 5 ब्रेड स्लाइस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें फिर उसमें राई, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें. आप अगर चाहें तो इसमें उबले हुए आलू या मटर भी डाल सकते हैं. अब इसमें हल्दी, नमक और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं. लास्ट में ब्रेड के टुकड़े और थोड़ा सा पानी छिड़क कर इसे ढक दें और 2 मिनट धीमी आंच पर पकने दें. ऊपर से बारीक सेव या हरा धनिया डालकर टिफिन में पैक करें.

ये भी पढ़ें: रात की भूख भी मिटेगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा, डिनर में शामिल करें ये 5 सुपर लो कैलोरी फूड्स

कभी फेल नहीं हो सकता क्रीमी कॉर्न सैंडविच

सैंडविच एक ऐसा टिफिन आइडिया है जो कभी भी फेल नहीं हो सकता। कॉर्न और क्रीम या मेयोनीज का कॉम्बिनेशन बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है. क्रीमी कॉर्न सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में उबले हुए स्वीट कॉर्न लें. इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, दो चम्मच क्रीम या मेयोनीज, थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर मिक्स कर लें. अब इस मिक्चर को ब्रेड की स्लाइस पर अच्छी तरह फैलाएं. तवे पर बटर लगाकर सैंडविच को दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक लें. इसे तिकोना काटकर टिफिन में रखें, यह ठंडा होने के बाद भी बहुत टेस्टी लगता है.

ट्राय करें नमकीन सेवइयां या वर्मीसेली उपमा

नमकीन सेवइयां या वर्मीसेली उपमा दिखने में नूडल्स जैसी लगती हैं, इसलिए बच्चे इसे बहुत चाव से खाते हैं. लेकिन यह मैदे की जगह सूजी से बनी होती हैं, इसलिए हेल्दी भी हैं. नमकीन सेवइयां या वर्मीसेली उपमा बनाने के लिए सबसे पहले बाजार में मिलने वाली रोस्टेड यानी कि भुनी हुई सेवइयां लें. इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करके राई, मूंगफली के दाने और प्याज-टमाटर को भून लें. इसके बाद इसमें हल्दी और नमक डालें. अब इसमें डेढ़ कप पानी डालें और उबाल आने दें. उबाल आने पर एक कप सेवइयां डालें और ढककर पानी सूखने तक पकाएं. 5 मिनट में खिली-खिली नमकीन सेवइयां तैयार हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें: बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद

Previous article saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा
Next article औरंगाबाद में मंडी भाव : रसोई के बजट पर महंगाई की मार! लहसुन ₹10,000 तो प्याज ₹4,000 क्विंटल पहुंचा, जानिए ताजा भाव
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel