[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर मिनटों में बनाएं ठंडा और खुशबूदार इंस्टेंट रोज शरबत

घर पर मिनटों में बनाएं ठंडा और खुशबूदार इंस्टेंट रोज शरबत

0
घर पर मिनटों में बनाएं ठंडा और खुशबूदार इंस्टेंट रोज शरबत
इंस्टेंट रोज शरबत (image: AI Generated)

Instant Rose Sharbat Recipe: गर्मियों के मौसम में ठंडे और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स पीने का अपना ही मजा होता है. ऐसे में गुलाब के स्वाद और खुशबू से बना रोज शरबत शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ स्वाद में भी बेहद लाजवाब लगता है. हाल ही में स्नेहा की किचन ने अपने यू ट्यूब चैनल परइंस्टेंट रोज शरबत की आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे आप बहुत कम सामग्री के साथ घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. अगर आप भी गर्मी में कोई झटपट बनने वाला और स्वादिष्ट ड्रिंक ट्राई करना चाहते हैं, तो यह इंस्टेंट रोज शरबत रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

इंस्टेंट रोज शरबत बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप ठंडा दूध या ठंडा पानी
  • 2 बड़े चम्मच रोज सिरप
  • 1 छोटा चम्मच चीनी (स्वाद अनुसार)
  • 1 चम्मच भीगे हुए सब्जा सीड्स (तुकमलंगा)
  • बर्फ के टुकड़े
  • थोड़ी सी गुलाब की पंखुड़ियां (गार्निश के लिए)

शरबत बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले एक गिलास या बाउल में ठंडा दूध या पानी लें.
  2. अब इसमें 2 बड़े चम्मच रोज सिरप डालें.
  3. इसके बाद स्वाद के अनुसार चीनी मिलाकर अच्छी तरह घोल लें.
  4. अब इसमें भीगे हुए सब्जा सीड्स डाल दें.
  5. गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से तैयार शरबत डाल दें.
  6. अंत में गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें.

परोसने का तरीका:

ठंडा-ठंडा इंस्टेंट रोज शरबत गिलास में डालकर तुरंत सर्व करें. यह ड्रिंक गर्मी में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ बहुत स्वादिष्ट भी लगता है.

यह भी पढ़ें: एक चुटकी में बढ़ेगा स्वाद, घर पर बनाएं पंकज भदौरिया स्टाइल ब्लैक चाट मसाला

यह भी पढ़ें: Mohabbat Ka Sharbat Recipe: गर्मियों में देगा ठंडक ‘मोहब्बत का शरबत’, Tarla Dalal ने बताई रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel