[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style चना से लेकर राजमा तक रहेगा रेडी-टू-कुक, अपनाएं शेफ अरुणा का ये किचन हैक 

चना से लेकर राजमा तक रहेगा रेडी-टू-कुक, अपनाएं शेफ अरुणा का ये किचन हैक 

0
चना से लेकर राजमा तक रहेगा रेडी-टू-कुक, अपनाएं शेफ अरुणा का ये किचन हैक 
फोटो- इंस्टाग्राम @aruna_vijay_masterchef

आप भी रोजाना चना, मूंग या राजमा का इस्तेमाल करके अलग-अलग डिश बनाते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. छोले या राजमा बनाने के लिए इन्हें भिगोना पड़ता है लेकिन काम में बिजी होने की वजह से इन्हें पहले से भिगो कर रखना हम भूल जाते हैं. कई बार स्नैक्स जैसे चना चाट या राजमा टिक्की खाने का मन करता है लेकिन बिना भिगोए इन्हें तुरंत बनाना आसान नहीं होता. यही समस्या सुबह के नाश्ते में भी होती है. अगर मूंग दाल का चीला बनाने का मन हो और रात में मूंग दाल भिगोना भूल जाएं, तो सुबह पूरी प्लानिंग ही बदलनी पड़ जाती है. अगर आप भी इस तरह की छोटी-छोटी किचन परेशानियों से अक्सर जूझते हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. स्मार्ट और आसान किचन हैक्स अपनाकर आप इस समस्या को काफी हद तक खत्म कर सकते हैं. इस हैक को शेफ अरुणा विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aruna_vijay_masterchef पर शेयर किया है. इस हैक का अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो आपको रोज इन चीजों को भिगोकर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इसे आप महीनों तक स्टोर कर सकते हैं. 

इस किचन हैक को करें ट्राई 

  • सबसे पहले आप अलग-अलग बर्तन में राजमा, काला चना, सफेद चना, मूंग, मटर या कोई भी अन्य दाल को पानी में भिगो दें. इन्हें रातभर या कम से कम 8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें. 
  • सुबह में आप इन्हें अच्छे से छान लें और एक्स्ट्रा पानी को हटा दें. 
  • अब इन्हें आप छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर जिपलॉक बैग में डाल दें. 
  • इन पाउच को फ्रीजर में रख दें. 
  • जब भी आपको इनका उपयोग करना हो तो फ्रीजर से पाउच को निकालें. इसे आप प्रेशर कुकर में डाल दें और जैसे आप इसे पकाते हैं उसी तरह से पका लें.

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

Previous article न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी के घर पर हमला, ‘बम’ फेंकने के आरोप में 6 संदिग्ध गिरफ्तार
Next article बैक टू बैक UPSC क्रैक, फायर ब्रिगेड ऑफिसर की बेटी कशिश को Rank 96
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel