[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Instant Onion Pickle: झटपट बनाएं तीखा और चटपटा प्याज का अचार

Instant Onion Pickle: झटपट बनाएं तीखा और चटपटा प्याज का अचार

0
Instant Onion Pickle: झटपट बनाएं तीखा और चटपटा प्याज का अचार
instant onion pickle ( AI Image)

Instant Onion Pickle: अचार का नाम सुनते है मुंह में पानी आ जाता है. अचार को खाने के साथ परोसा जाता है. इसका चटपटा स्वाद अधिकतर लोगों को पसंद आता है. सिंपल रोटी या पराठा को आप सिर्फ अचार के साथ ले सकते हैं. अचार कई चीजों से बनाए जाते हैं. आमतौर पर अचार को रेडी होने में समय लगता है. पर क्या आप जानते है आप इंसटेंट अचार को कम समय में तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं इंसटेंट प्याज का अचार बनाने की विधि के बारे में. 

इंसटेंट प्याज का अचार बनाने के लिए सामग्री 

  • प्याज- 4-5
  • सरसों का तेल- 4 चम्मच
  • सरसों के दाने- 1 चम्मच
  • सौंफ- 1 चम्मच
  • कलौंजी- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • सिरका- 2 चम्मच
  • हींग- आधा छोटा चम्मच 
  • आमचूर- एक चम्मच

यह भी पढ़ें- Oats Cake Recipe: ओट्स से तैयार करें सॉफ्ट और झटपट केक, जानिए आसान तरीका

इंसटेंट प्याज का अचार बनाने की विधि (Instant Onion Pickle)

  • प्याज को स्लाइस में काट लें. अब इसमें थोड़ा नमक मिलाकर 15 मिनट रख दें. इसके बाद इसमें में पानी को हटा दें. 
  • इसको एक बाउल में रखें. अब इसमें आप हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक को डालें. अब आप इसमें आमचूर को भी मिक्स कर दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब एक पैन में तेल डालें और इसमें सरसों के दाने, कलौंजी और हींग को डालें. इसमें अब सौंफ को मिक्स करें. इस मिश्रण को प्याज में डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब इसमे आप सिरका को डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. आपका प्याज का इंसटेंट अचार तैयार है. आप इसे रोटी या पराठे के साथ ट्राई करें. 

यह भी पढ़ें- Vegetable Pancake Recipe: नखरे छोड़, बच्चे कर देंगे प्लेट साफ, सूजी से बनाएं वेजिटेबल पैनकेक

यह भी पढ़ें- Sawan Special Mix Veg Recipe: स्वाद जो दिल जीत ले, सावन में बिना लहसुन-प्याज तैयार करें मिक्स वेज रेसिपी

Previous article Dhanbad News : एमसीए विद्यालय नावागढ़ में अग्निशमन विभाग ने किया मॉक ड्रिल
Next article करेंट लगने से रात्रि प्रहरी की मौत
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel