[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style मिनटों में घर पर ऐसे बनाएं चटपटा कच्चे आम का लच्छा अचार

मिनटों में घर पर ऐसे बनाएं चटपटा कच्चे आम का लच्छा अचार

0
मिनटों में घर पर ऐसे बनाएं चटपटा कच्चे आम का लच्छा अचार
आम का लच्छा अचार (इमेज-इंस्टाग्राम@chillyseedskitchen)

थाली में अगर अचार मिल जाए तो खाना खाने में मजा आ जाता है. खासकर कच्चे आम का खट्टा-तीखा अचार. गर्मियों के मौसम में कच्चे आम आसानी से मिल जाते हैं और अधिकतर घरों में अचार भी बनाए जाते हैं जिसका इस्तेमाल साल भर हो सके. आमतौर पर अचार को बनने में कुछ दिन का समय लग जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं आप आम के अचार को झटपट से तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आप आम का अचार बनाने के बारे में जान सकते हैं. हम बात कर रहे हैं इंस्टेंट लच्छा अचार की. इस अचार को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं और रोटी, पराठा, दाल-चावल या खिचड़ी के साथ सर्व कर सकते हैं. इस अचार की रेसिपी को इंस्टाग्राम अकाउंट @chillyseedskitchen पर शेयर किया गया है. 

अचार बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • कच्चा आम- 2 
  • सरसों का तेल- आधा कप
  • नमक- 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च- 1 बड़ा चम्मच
  • मेथी दाना- आधा छोटा चम्मच
  • सरसों के दाने- आधा छोटा चम्मच
  • कलौंजी- आधा छोटा चम्मच
  • सौंफ (दरदरी कुटी हुई)- 1 छोटा चम्मच
  • हींग- आधा छोटा चम्मच
  • लहसुन की कलियां- जरूरत के अनुसार 

अचार को कैसे तैयार करें?

  • अचार बनाने के लिए आप कच्चे आम को अच्छे से धोकर पोंछ लें. अब आम को आप पतले स्लाइस में काट लें. स्लाइस से पतला पतला लच्छा काट लें. 
  • इसमें आप हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक को डाल दें. 
  • इसके बाद आप सौंफ और कलौंजी को भी डाल दें. अब आप एक छोटे पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म करें. अब खौलते हुए तेल में आप मेथी के दाने, हींग, राई और थोड़े से लहसुन की कलियों को क्रश करके डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
  • इस अचार को आप फ्रिज में हफ्ते भर तक स्टोर करके रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Maggi Bread Roll Recipe: बच्चों का फेवरेट लंच बॉक्स स्नैक, 10 मिनट में तैयार करें कुरकुरे मैगी ब्रेड रोल

यह भी पढ़ें: Soya Popcorn Recipe: बाहर का जंक फूड भूल जाएंगे, जब घर पर बनाएंगे ये मसालेदार सोया पॉपकॉर्न

Previous article बेहद आलसी लेकिन दिमाग के तेज होते हैं ये लड़के, शॉर्टकट से कमाते हैं खूब पैसा
Next article 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Galaxy S25 FE, Amazon Sale में हॉट डील
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel