[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Glowing Skin Tips: टाइम की हो रही कमी? सिर्फ 10 मिनट में हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स

Glowing Skin Tips: टाइम की हो रही कमी? सिर्फ 10 मिनट में हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स

0
Glowing Skin Tips: टाइम की हो रही कमी? सिर्फ 10 मिनट में हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स
इंस्टेंट ग्लोइंग स्किन कैसे पाएं AI generated image

Glowing Skin Tips: हम सभी की यह चाहत होती है कि हमारी स्किन हमेशा ही हेल्दी और ग्लोइंग दिखे. अक्सर अपनी इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए हम तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और नुस्खे अपनाते हैं. ये प्रोडक्ट्स और नुस्खे अक्सर काम तो कर जाते हैं लेकिन इनमें समय और पैसों की काफी बर्बादी हो जाती है. आज की यह आर्टिकल खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी काम की है जो अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाये रखना चाहते हैं लेकिन इसमें ज्यादा पैसे और समय की बर्बादी नहीं करना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें हर दिन अपनाकर आप सिर्फ 10 मिनट में ही अपनी स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और फ्रेश बनाये रख सकते हैं. तो चलिए इन आसान टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

चेहरे को हल्के गर्म पानी से धोएं

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन इंस्टैंटली ग्लोइंग बन जाए तो सुबह उठकर सबसे पहले अपने चेहरे को गर्म पानी से धोएं. जब आप गर्म पानी से अपने चेहरे को धोते हैं तो स्किन में मौजूद पोर्स खुल जाते हैं और सारी गंदगी और धूल-मिट्टी बाहर निकल आती है. चेहरे को धो लेने के बाद एक सॉफ्ट टॉवल से उसे अच्छी तरह से पोंछ लें. इसे करने में आपको दो से तीन मिनट का समय लगेगा लेकिन आपकी स्किन पूरे दिन बिलकुल फ्रेश महसूस होगी.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: पिंपल्स और डार्क स्पॉट्स छीन रहे हैं आपकी खूबसूरती? हर लड़की और लड़के के लिए 5 जरूरी टिप्स

गुलाब जल से टोनिंग करें

अपने चेहरे को अच्छे से धोकर सुखा लेने के बाद इसपर गुलाब जल का इस्तेमाल करना है. गुलाब जल के इस्तेमाल से आपको स्किन को ठंडक मिलती है और साथ ही पोर्स टाइट भी होते हैं. अगर आप अपनी स्किन को सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो भी आपको गुलाब जल का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना चाहिए. रेगुलर बेसिस पर इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन ग्लोइंग और निखरी हुई बनती है.

मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप एक अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें. मॉइस्चराइजर आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और इसे ड्राई होने से भी बचाता है. आपकी स्किन ऑइली हो या फिर ड्राई आपको अपने चेहरे पर एक लाइट और जल्दी एब्जॉर्ब होने वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।. जब आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते है तो आपकी स्किन मिनटों में फ्रेश और ग्लोइंग लगने लगती है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: इन 5 आदतों को छोड़ते ही आपकी स्किन बन जाएगी खूबसूरत और ग्लोइंग, किसी प्रोडक्ट या नुस्खे की नहीं पड़ेगी जरूरत

हाइलाइटर या नैचुरल ऑइल से ग्लो बढ़ाएं

अगर आपके पास समय काफी कम है और आप सिर्फ एक से दो मिनट में ही अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती है तो लाइट हाइलाइटर का इस्तेमाल आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. आप अगर चाहें तो नींबू या फिर आल्मंड ऑइल की कुछ बूंदें अपने हाथों में लेकर इससे अपने चेहरे की मसाज कर सकती हैं. जब आप ऐसा करती हैं तो आपकी स्किन नैचुरली ग्लोइंग बनती है और साथ ही चेहरे पर दिख रहे थकान के लक्षण भी दूर होते हैं.

पर्याप्त मात्रा में पीएं पानी

अगर आप एक लॉन्ग लास्टिंग ग्लो पाना चाहती हैं तो इसके लिए सिर्फ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना काफी नहीं है. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पी रहे हों. जब आप पानी पीना शुरू करते हैं तो आपकी स्किन अंदर से हाइड्रेटेड रहती है और साथ ही एक अलग सी फ्रेशनेस भी महसूस होती है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की महिलाओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article चकाई में लग रही एथेनॉल फैक्ट्री, मक्का उत्पादन को बढ़ाएं किसान
Next article Siwan News : विशेष अभियान में 32 गिरफ्तार, अवैध शराब और अन्य सामग्री जब्त
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel