[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Instant Crispy Jalebi Recipe: घर पर बनाएं करारी और रसीली जलेबियां,सिर्फ 10 मिनट में

Instant Crispy Jalebi Recipe: घर पर बनाएं करारी और रसीली जलेबियां,सिर्फ 10 मिनट में

0
Instant Crispy Jalebi Recipe: घर पर बनाएं करारी और रसीली जलेबियां,सिर्फ 10 मिनट में

Instant Crispy Jalebi Recipe: मिठाइयों की बात हो और जलेबी का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता है. चाशनी में डूबी कुरकुरी और रसीली जलेबी किसी भी खुशी के मौके या मीठे की अचानक क्रेविंग को पूरा करने के लिए परफेक्ट है. अक्सर हमें लगता है कि घर पर बाजार जैसी खस्ता जलेबी बनाना बहुत मुश्किल है लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी जिससे आप सिर्फ 10 मिनट में लाजवाब करारी और रसीली जलेबियां तैयार कर सकती हैं. तो देर किस बात की आइए जानते इस रेसिपी के बारे में.

सामग्री

जलेबी के बैटर के लिए

  • मैदा : 1 कप (लगभग 120-125 ग्राम)
  • दही : 4-5 बड़े चम्मच (खट्टा दही हो तो बेहतर)
  • बेकिंग पाउडर : 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा : एक चुटकी (लगभग ⅛ छोटा चम्मच)
  • नमक: एक चुटकी
  • फूड कलर (ऑरेंज या केसर): ¼ छोटा चम्मच या कुछ धागे केसर के (वैकल्पिक)
  • पानी: आवश्यकतानुसार (लगभग ½ कप)
  • तलने के लिए तेल या घी

चाशनी के लिए

  • चीनी : 1.5 कप
  • पानी: 1 कप
  • इलायची पाउडर : ½ छोटा चम्मच
  • केसर के धागे: कुछ (वैकल्पिक)
  • नींबू का रस : ½ छोटा चम्मच (चाशनी को क्रिस्टलाइज़ होने से रोकने के लिए)

विधि

चाशनी तैयार करें

  • एक गहरे पैन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर गरम करें.
  • चीनी घुलने तक लगातार चलाते रहें.
  • जब उबाल आ जाए तो इलायची पाउडर और केसर (यदि उपयोग कर रहे हैं) डालें.
  • इसे 5-7 मिनट तक पकने दें या तब तक जब तक एक तार की चाशनी न बन जाए (जब आप चाशनी की एक बूंद को अपनी उंगली और अंगूठे के बीच लें और धीरे से अलग करें तो एक पतला तार बनना चाहिए).
  • गैस बंद कर दें और नींबू का रस डालकर मिला लें. चाशनी को हल्का गरम रखें.

जलेबी का बैटर करें तैयार

  • एक बड़े कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब इसमें दही और फूड कलर (यदि उपयोग कर रहे हैं) डालें.
  • धीरे-धीरे पानी डालते हुए चिकना और गाढ़ा घोल बना लें. घोल न ज्यादा पतला हो और न ज़्यादा गाढ़ा.इसकी कंसिस्टेंसी पकौड़े के घोल से थोड़ी पतली होनी चाहिए जो आसानी से पाइपिंग बैग से निकल सके.
  • गुठलियों से बचने के लिए इसे अच्छी तरह फेंट लें.
  • बैटर को तुरंत उपयोग करने के लिए 5-10 मिनट के लिए रख दें.

जलेबियां तलें

  • एक चौड़े और फ्लैट तले वाले पैन या कड़ाही में तेल/घी गरम करें. तेल मध्यम गरम होना चाहिए.तेल की जांच के लिए, बैटर की एक बूंद डालें. अगर यह तुरंत ऊपर आ जाए और आकार बनाए रखे तो तेल तैयार है.
  • जलेबी के बैटर को पाइपिंग बैग या सॉस की बोतल में भर लें. यदि पाइपिंग बैग नहीं है तो एक जिप-लॉक बैग का कोना काट कर भी उपयोग कर सकते हैं.
  • गरम तेल में घोल को गोल-गोल घुमाते हुए जलेबी का आकार दें.
  • एक बार में 3-4 जलेबियां ही तलें पैन को ज्यादा न भरें.
  • मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  • जलेबियों को तेल से निकालकर तुरंत गर्म चाशनी में डालें.

चाशनी में डुबोएं

  • तली हुई जलेबियों को चाशनी में 30 सेकंड से 1 मिनट के लिए डुबोकर रखें ताकि वे चाशनी को अच्छी तरह सोख लें.
  • चाशनी से निकालकर एक प्लेट में रखें.

कुछ जरूरी टिप्स

  • बैटर की कंसिस्टेंसी: जलेबी के लिए बैटर की कंसिस्टेंसी बहुत महत्वपूर्ण है.यह न बहुत पतला हो और न बहुत गाढ़ा.
  • तेल का तापमान: तेल का तापमान मध्यम गरम होना चाहिए.ज्यादा गरम तेल से जलेबी बाहर से जल्दी सिक जाएगी और अंदर से कच्ची रह जाएगी और कम गरम तेल से वह ज्यादा तेल सोख लेगी और कुरकुरी नहीं बनेगी.
  • चाशनी का तापमान: जलेबियां हमेशा गर्म चाशनी में ही डालें ताकि वे चाशनी को अच्छे से सोख सकें और रसीली बनें.

Also Read : Kesari Sooji Halwa Recipe:घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा केसरी सूजी हलवा, सीक्रेट टिप्स के साथ

Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel