[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर बनाएं शेफ अरुणा का बताया इंस्टेंट मिर्च का अचार

घर पर बनाएं शेफ अरुणा का बताया इंस्टेंट मिर्च का अचार

0
घर पर बनाएं शेफ अरुणा का बताया इंस्टेंट मिर्च का अचार
इंस्टेंट मिर्च का अचार (फोटो - इंस्टाग्राम @aruna_vijay_masterchef)

Instant Chilli Pickle: गर्मियों का मौसम आते ही मसालेदार सब्जी खाने का मन नहीं करता है. ऐसे में आप चावल-दाल या पराठे के साथ खाने के लिए इंस्टेंट मिर्ची का अचार बना सकते हैं. इस इंस्टेंट मिर्च का अचार बनाने का तरीका शेफ अरुणा विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aruna_vijay_masterchef पर शेयर किया है. इनके बताए कुछ आसान तरीके से आप भी घर पर मिर्च का अचार आसानी से तैयार कर सकते हैं. 

इंस्टेंट मिर्च का अचार बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • बुलेट मिर्च – 250 ग्राम
  • गाजर – 1  (लंबाई में कटी हुई ऑप्शनल)
  • नींबू के छिलके – 1 नींबू से
  • मसाला मिश्रण
  • हल्दी पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  • नमक – 1 बड़ा चम्मच
  • पीली सरसों – 2 बड़े चम्मच (दरदरा पिसी हुई)
  • सौंफ – 1 बड़ा चम्मच (दरदरा पिसी हुई)
  • कलौंजी – 1 छोटा चम्मच
  • अन्य सामग्री
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • सिरका – 2–3 बड़े चम्मच
  • नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच 

इंस्टेंट मिर्च का अचार बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आप बुलेट मिर्ची को धोकर पूरी तरह सुखा लें और लंबाई में हल्का चीरा लगाएं, लेकिन पूरी तरह काटें नहीं. 
  • अब आप एक कटोरी में सभी मसाले मिलाएं और इस मिश्रण को मिर्ची के चीरे में अच्छी तरह भर लें. 
  • अब आप मसाले भरी मिर्ची को एक साफ कांच के जार में रखें, साथ में गाजर और नींबू के छिलके डालें. इसके ऊपर से आप तेल, सिरका और नींबू का रस डालें. 
  • बर्तन को ढक्कन से बंद करके अच्छी तरह हिलाएं जिससे मसाला सभी चीज पर अच्छे से कोट हो जाए. जार को धूप में 2 दिन के लिए रखें, हर दिन एक बार हिलाएं जिससे इसका स्वाद अच्छी तरह आ जाए. 

जरूरी टिप्स 

  • मिर्च और बर्तन पूरी तरह सूखे हों जिससे अचार खराब न हो. 
  • अगर आपको अचार ज्यादा खट्टा पसंद है तो सिरका और नींबू का रस अपनी पसंद अनुसार बढ़ा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Sindhi Dal Pakwan Recipe: घर आए मेहमानों को खिलाइए ये खास डिश, हर कोई करेगा तारीफ

यह भी पढ़ें: Sabudana Recipe: व्रत वाले बोरिंग खिचड़ी को कहें बाय,ट्राई करें ये वायरल ब्लू साबूदाना मोमोस रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel