[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Imli ki chutney Recipe: घर पर बनाएं ऐसी खट्टी-मीठी चटनी,हर कोई भरेगा चटखारे

Imli ki chutney Recipe: घर पर बनाएं ऐसी खट्टी-मीठी चटनी,हर कोई भरेगा चटखारे

0
Imli ki chutney Recipe: घर पर बनाएं ऐसी खट्टी-मीठी चटनी,हर कोई भरेगा चटखारे

Imli ki chutney Recipe: अगर आपकी चाट में वो बाजार वाला तीखा-मीठा स्वाद नहीं आ रहा तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम ला रहे हैं आपके लिए इमली की खट्टी-मीठी चटनी की एकदम आसान और झटपट रेसिपी.चाहे वह पापड़ी चाट हो, समोसे हों या फिर गोलगप्पे इस चटनी के बिना तो मजा ही अधूरा है. सिर्फ कुछ सिंपल सामग्री और सही ट्रिक से आप भी बना सकते हैं चटपटी और तीखी चटनी.

सामग्री

  • सूखी इमली: 1 कप (बीज निकली हुई)
  • गुड़: 1 कप (कद्दूकस किया हुआ या छोटे टुकड़ों में) – आप अपनी पसंद के अनुसार कम या ज़्यादा कर सकते हैं.
  • पानी: 3-4 कप (इमली भिगोने और पकाने के लिए)
  • अदरक पाउडर (सोंठ): 1 चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर: 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच (आप चाहें तो कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं रंग के लिए)
  • काला नमक: 1/2 चम्मच
  • सादा नमक: स्वादानुसार
  • गरम मसाला : 1/4 चम्मच (कुछ लोग स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं)
  • तेल या घी : 1 चम्मच (छौंक के लिए)
  • हींग : 1/4 चम्मच
  • सौंफ : 1/2 चम्मच

विधि

  • इमली भिगोना: एक बड़े बर्तन में इमली लें और उसमें 2 कप गर्म पानी डालकर 30-45 मिनट के लिए भिगो दें.अगर आपके पास समय है तो आप इसे 2-3 घंटे के लिए सामान्य पानी में भी भिगो सकते हैं.जब इमली नरम हो जाए तो इसे हाथों से अच्छी तरह मैश कर लें ताकि गूदा पानी में घुल जाए. अब एक छलनी की मदद से इमली के पल्प (गूदे) को छान लें. छलनी पर जो रेशे और बीज बचे हैं उन्हें हटा दें. आप चाहें तो थोड़ा और पानी डालकर दोबारा छान सकते हैं ताकि कोई गूदा बर्बाद न हो.
  • चटनी पकाना: एक मोटे तले की कड़ाही या पैन में इमली का छाना हुआ पल्प डालें.इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ और बचा हुआ पानी डालें. मध्यम आंच पर इसे पकने दें और लगातार चलाते रहें ताकि गुड़ अच्छी तरह घुल जाए.
  • मसाले मिलाना: जब गुड़ पूरी तरह घुल जाए और मिश्रण में उबाल आने लगे तो इसमें अदरक पाउडर (सोंठ), भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और सादा नमक डालें.सभी मसालों को अच्छी तरह मिला लें और मिश्रण को धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चटनी पैन के तले से न लगे.
  • ठंडा करें और स्टोर करें :जब चटनी हल्की ठंडी हो जाए, तो इसे किसी कांच की बोतल या एयरटाइट कंटेनर में भर लें. फ्रिज में रखने पर यह 2 से 3 हफ्ते तक ताजा रहती है.

Also Read : Litchi Recipes For Summer: लीची से बनाएं कुछ नया, ट्राय करें खीर और हलवा की यूनिक रेसिपी

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Previous article Samastipur News:मेगा टिकट चेकिंग अभियान में पकड़े गये 4020 बेटिकट
Next article नाबालिग से छेड़छाड़ में तीन वर्ष की सजा
Avatar Of Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel