[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Hyderabadi Soya Veg Biryani: घर पर इस रेसिपी से बनाएं टेस्टी हैदराबादी सोया वेज बिरयानी

Hyderabadi Soya Veg Biryani: घर पर इस रेसिपी से बनाएं टेस्टी हैदराबादी सोया वेज बिरयानी

0
Hyderabadi Soya Veg Biryani: घर पर इस रेसिपी से बनाएं टेस्टी हैदराबादी सोया वेज बिरयानी
हैदराबादी सोया वेज बिरयानी रेसिपी (Image-Gemini)

Hyderabadi Soya Veg Biryani: अगर आप बिरयानी खाने के शौकीन हैं तो आपने कई तरह की बिरयानी का स्वाद चखा होगा. लेकिन क्या कभी आपने हैदराबादी सोया वेज बिरयानी खाया है? यह एक ऐसी डिश है जो हर किसी को पसंद आती है. तो क्यों ना एक बार आप भी ट्राई करके देखें. यहां हम आपको इसे बनाने की बहुत ही सिंपल रेसिपी बताते हैं. इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि बाकी बिरयानी का स्वाद भी इसके सामने फीका पड़ जाएगा. अब आपको इसे बनाने की आसान वाली रेसिपी बताते हैं.

हैदराबादी सोया वेज बिरयानी बनाने की सामग्री

  • चावल (आधे पके हुए) – 4 कप
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 बड़ा चम्मच
  • दही – 50 ग्राम
  • लौंग – 4
  • दालचीनी – 1 इंच
  • सोयाबीन – 1 कप
  • आलू – 2 (बारीक कटे)
  • प्याज – 2 (लंबे कटे)
  • शिमला मिर्च – 1/2 कप (बारीक कटे)
  • हरी मिर्च – 4 (बारीक कटी)
  • बीन्स – 1/2 कप (बारीक कटे)
  • गाजर – 1/2 कप (लंबे कटे)
  • टमाटर – 1 (बारीक कटे)
  • केसर वाला दूध – 1/2 कप
  • छोटी इलायची – 2
  • काली मिर्च – 6-8
  • तेजपत्ता – 2
  • जीरा पाउडर – 1/2 बड़ा चम्मच
  • गरम मसाला – 1 बड़ा चम्मच
  • तेल – आवश्यकतानुसार
  • नमक – स्वादानुसार

यह भी पढ़ें: Lemon Pepper Chicken Recipe: लेमन पेपर चिकन से वीकेंड को बनाएं खास, जल्दी नोट कर लें आसान रेसिपी

हैदराबादी सोया वेज बिरयानी बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए पहले सोयाबीन को पानी में 10 मिनट तक भिगो कर रखें.
  • अब इसे छानकर एक बाउल में निकालें और सभी सब्जियों को इसमें डालकर मिलाएं.
  • फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, दही, जीरा पाउडर और नमक डालकर मिलाएं और 10 मिनट के लिए रखे दें.  
  • अब आप कुकर में तेल गर्म करके उसमें प्याज भूनें और फिर उसे एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  • फिर इस तेल में लौंग, काली मिर्च, इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता आदि सभी मसाले डालकर भून लें.
  • इन सबके फ्राई होने के बाद थोड़ी चावल और थोड़े भुने हुए प्याज भी इसमें डालें.
  • अब इसके ऊपर से थोड़ा चावल और केसर वाला दूध मिला लें.
  • बाकी बचे हुए चावल, भुना हुआ प्याज और धनिया पत्ती डालकर कुकर को बंद करके 30 तीस मिनट मीडियम आंच पर ही पकाएं.
  • अब आप गैस बंद करके कुकर की सीटी निकलने का इंतजार करें.
  • अंत में आप इसे किसी चटनी या फिर रायता के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Veg Dum Biryani Recipe: घर पर बनाएं लाजवाब खुशबू वाली वेज दम बिरयानी, बार-बार खाने का करेगा दिल

यह भी पढ़ें: Satrangi Biryani Recipe: सतरंगी बिरयानी से डिनर होगा शानदार, नोट करें इसकी सिंपल रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel