[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सूखे टमाटर का ऐसे करें इस्तेमाल, हर डिश में लाएं भरपूर स्वाद

सूखे टमाटर का ऐसे करें इस्तेमाल, हर डिश में लाएं भरपूर स्वाद

0
सूखे टमाटर का ऐसे करें इस्तेमाल, हर डिश में लाएं भरपूर स्वाद
सूखे हुए टमाटर (AI IMAGE)

Dried Tomato Uses: अक्सर टमाटर बाजार में टमाटर महंगे होने लगते हैं या ज्यादा घर पर लाने से सड़ने लगते हैं. ऐसे में कुछ लोग अपने घर पर टमाटर को सुखाकर कुछ महीनों के लिए स्टोर करते हैं. अगर आपको नहीं पता कि सूखे हुए टमाटर का इस्तेमाल हम कैसे कर सकते हैं? तो हम आपको सूखे हुए टमाटर को किन-किन चीजों में इस्तेमाल किया जा सकता है इसके बारे में बताएंगे.

सब्जी और ग्रेवी में स्वाद बढ़ाने के लिए

सूखे टमाटर को हल्का गुनगुने पानी में 10–15 मिनट भिगोकर रख लें, फिर बारीक काटकर सब्जी या ग्रेवी में इस्तेमाल करें. सब्जी के अलावा इसे दाल तड़का में मिलाने से फ्लेवर और गहरा हो जाता है. 

पास्ता और पिज्जा में 

इटैलियन डिश में सूखे टमाटर खूब पसंद किए जाते हैं. पास्ता सॉस में आप इसे बारीक काटकर डालें. पिज्जा टॉपिंग में भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे डिश का स्वाद रेस्टोरेंट जैसा बन जाता है. 

चटनी और डिप बनाने में

सूखे टमाटर से स्वादिष्ट चटनी या डिप तैयार की जा सकती है. इसके लिए लहसुन, लाल मिर्च और थोड़ा सा ऑयल मिलाकर सूखे टमाटर को पीस लें. इसे ब्रेड, पराठा या स्नैक्स के साथ परोसें. 

सलाद और सैंडविच में

अगर आप हेल्दी खाना पसंद करते हैं, तो सलाद में सूखे टमाटर मिलाएं. ये ग्रीन सलाद में हल्का खट्टा स्वाद देता है. इसके साथ ही इसे सैंडविच में डालकर खाने से और भी टेस्टी लगता है. 

पुलाव और राइस डिश में

आप सूखे टमाटर को छोटे टुकड़ों में काटकर वेज पुलाव या फ्राइड राइस में डाल सकते हैं. इससे चावल का स्वाद और रंग दोनों देखने में आकर्षक लगता है. 

यह भी पढ़ें- Homemade Protein Powder: बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, बॉडी को मजबूत रखेगा ये देसी प्रोटीन पाउडर 

यह भी पढ़ें- घर पर बनाएं सूखे टमाटर, महीनों तक रखकर करें इस्तेमाल

Image 140
सूखे टमाटर का ऐसे करें इस्तेमाल, हर डिश में लाएं भरपूर स्वाद 3
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel