[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या आप भी रातभर जागकर पुरानी बातें सोचते रहते हैं? जानें ओवरथिंकिंग के इस चक्रव्यूह से बाहर निकलने का तरीका

क्या आप भी रातभर जागकर पुरानी बातें सोचते रहते हैं? जानें ओवरथिंकिंग के इस चक्रव्यूह से बाहर निकलने का तरीका

0
क्या आप भी रातभर जागकर पुरानी बातें सोचते रहते हैं? जानें ओवरथिंकिंग के इस चक्रव्यूह से बाहर निकलने का तरीका
ओवरथिंकिंग को रोकने के कारगर तरीके AI image

How to stop Overthinking: क्या आपके साथ कभी भी ऐसा हुआ है कि आप किसी छोटी सी बात को पूरे दिन सोचते रहे हैं. यह जो भी बात है आपके दिमाग से निकल ही नहीं रही है? कभी किसी की कही हुई बात याद आ रही है तो कभी अपनी कोई पुरानी गलती के बारे में बैठकर सोच रहे हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि आप अपने फ्यूचर को लेकर हर समय टेंशन में बैठे रहते हैं. अगर आपके साथ इनमें से कुछ भी होता है तो आप अकेले तो बिलकुल भी नहीं है. आज की तेज दौड़ती जिंदगी में किसी भी बात को लेकर ओवरथिंकिंग करना एक कॉमन प्रॉब्लम बन चुकी है. किसी बात को थोड़ी देर सोचना तो ठीक है लेकिन जब यह आदत बढ़ जाती है तो प्रॉब्लम्स की शुरुआत भी यही से होती है. किसी भी चीज को हद से ज्यादा सोचने से दिमाग थक जाता है, रात को सही से नींद नहीं आती है और धीरे-धीरे स्ट्रेस भी बढ़ने लगता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी ओवरथिंकिंग की इस आदत से बाहर निकल सकते हैं. इसके अलावा यह तरीके आपके दिमाग को एक बार फिर से शांत और हल्का महसूस करने में भी मदद कर सकते हैं.

ओवरथिंकिंग क्यों होती है?

अगर आपको हर समय ओवरथिंकिंग हो रही है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. कई बार यह कॉन्फिडेंस की कमी, दिल में छिपा असफलता का डर या फिर हर काम को बिलकुल परफेक्ट तरीके से करने की चाहत भी हो सकती है. इसके अलावा कुछ लोग दूसरों की बातों को कुछ ज्यादा ही दिल से लगा लेते हैं, जो धीरे-धीरे आदत बनने लगती है और इसी तरह से आप किसी भी बात को लेकर बार-बार सोचने लगते हैं. तो चलिए जानते हैं ओवरथिंकिंग से बाहर निकलने का आसान और कारगर तरीका.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में घर लौटते ही करते हैं ये 5 काम? सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

दिमाग को बिजी रखें, खाली न छोड़ें

जब आपका दिमाग खाली रहता है तो अक्सर इसमें बेकार की चीजें चलती रहती हैं. खाली दिमाग बेकार की चीजों के तरफ आसानी से खिंचा चला जाता है. अगर आप ओवरथिंकिंग से बाहर निकलना चाहते हैं, तो आपको किसी काम में खुद को बिजी रखना शुरू कर देना चाहिए. किताबें पढ़ें, अपना काम करते रहें या फिर एक्सरसाइज करें. अगर आपको म्यूजिक सुनना पसंद है तो आप इसका सहारा भी ले सकते हैं. जब आपका दिमाग किसी क्रिएटिव काम में लगा हुआ रहता है, तो निगेटिव थिंकिंग अपने आप कम होने लगती है और आपका दिमाग भी शांत रहने लगता है.

बीते समय में नहीं आज में जीना सीखें

अगर आप ओवरथिंकिंग कर रहे हैं तो इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि आप बीते समय की चीजों में फंसे हुए हैं, या फिर आने वाले समय की चिंता आपको सता रही है. ओवरथिंकिंग से निकलने के लिए सबसे पहले अपने ‘आज’ पर ध्यान देना शुरू कर दें. आप जो भी काम कर रहे हैं उसी पर अपने पूरे फोकस को लगाएं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका दिमाग अपनी जगह से भटकता नहीं है और आप ज्यादा शांत भी महसूस करने लग जाते हैं.

हर बात को ज्यादा सीरियसली न लें

अक्सर हम यह गलती करते हैं कि छोटी से छोटी बात को भी काफी बड़ा समझने लग जाते हैं. अगर आपकी भी यही आदत है तो यह बिलकुल भी सही नहीं है. हर एक चीज को दिल पर लगाना और हर एक बात के बारे में ज्यादा सोचना कभी भी अच्छा नहीं माना जाता है. कई बार ऐसा भी होता है कि लोग हमसे कुछ कह तो देते हैं, लेकर उसका मतलन उतना डीप नहीं होता है जितना हम अपने आप में समझ लेते हैं. आपके लिए बेहतर होगा कि आप कुछ चीजों और बातों को हल्के में लेना भी सीख लें.

ये भी पढ़ें: क्या होगा जब आप हर सुबह पीने लगेंगे मेथी का पानी? जान लें इसके 5 चौंका देने वाले फायदे

अपने इमोशंस शेयर करें

अगर आपके दिल में बहुत सारी बातें एक साथ चल रही हैं, तो आपको कभी भी इन्हें अपने अंदर दबाकर रखने की गलती नहीं करनी चाहिए. अपने दिल में चल रही बातों और चीजों को अपने किसी भरोसेमंद दोस्त या फिर फैमिली मेंबर के साथ शेयर करें. कई बार जब आप अपनी दिल की बातों को किसी और से शेयर करते हैं तो आपका मन हल्का होता है और साथ ही आपकी सोच भी क्लियर हो जाती है.

मेडिटेशन और योग प्रैक्टिस करें

अगर आप अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं तो आपको मेडिटेशन या फिर योग का सहारा लेना शुरू कर देना चाहिए. दिमाग को शांत करने के लिए ये सबसे बेस्ट उपायों में से हैं. एक शांत जगह पर बैठ जाएं और कुछ मिनटों तक गहरी सांस लेते रहें. इस समय आपको अपने दिमाग में चल रही चीजों को भी कंट्रोल करने की कोशिश करनी है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका स्ट्रेस कम होने के साथ ही चीजों को सोचने की आपकी कैपिसिटी भी बेहतर होती है.

ये भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद आपकी ये पुरानी आदतें पड़ सकती हैं भारी, आज ही अपनाएं नया लाइफस्टाइल

Previous article Purnia गुलाबबाग में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 217 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Next article अमेजन सेल में सस्ता हुआ मोटोरोला सिग्नेचर, 165Hz अमोलेड डिस्प्ले और फ्लैगशिप प्रॉसेसर के साथ बड़ी डील
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel