[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style कितने ही बुरे हालात क्यों न हो – जया किशोरी के ये विचार दिखाएंगे रास्ता

कितने ही बुरे हालात क्यों न हो – जया किशोरी के ये विचार दिखाएंगे रास्ता

0
कितने ही बुरे हालात क्यों न हो – जया किशोरी के ये विचार दिखाएंगे रास्ता
मुश्किल हालात में प्रेरणा

Jaya Kishori Motivational Quotes: जीवन में उतार चढ़ाव तो हर किसी के जीवन में आते है कुछ लोग इनका डटकर सामना करते है और कुछ इनसे घबराकर डर कर बैठ जाते है उन्हें ऐसा लगता है कि अब जीवन में कुछ बचा ही नहीं है. मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने अपने एक पॉडकास्ट में एक ऐसी कहानी सुनाई, जो हमें अपने जीवन को नए नजरिए से देखने पर मजबूर कर देती है. यह कहानी बताती है कि हालात चाहें कैसे भी हों, तब भी इंसान अपनी राह खुद चुनता है.

कहानी दो भाइयों की है, जिनके पिता शराब पीने की आदत में डूबे हुए थे. घर का माहौल अच्छा नहीं था, दोनों ने बचपन में तकलीफ देखी. लेकिन आगे चलकर दोनों की जिंदगी बिल्कुल अलग हो गई.

  1. पहला बेटा बड़ा होकर अपने पिता जैसा ही बन गया. उसने कहा: मैंने बचपन में जो देखा, वही सीखा.
  2. दूसरा बेटा पूरी तरह अलग निकला. उसने कहा: मैंने ठान लिया था कि मैं अपने पिता जैसा नहीं बनूंगा.

यही एक सोच, एक फैसला… दोनों की जिंदगी की दिशा बदल देता है.

जया किशोरी समझाती हैं कि बीते हुए हालात हमें रोक नहीं सकते, अगर हमारी सोच मजबूत हो. इंसान चाहे तो मुश्किलों को बहाना बना सकता है, या उन्हें आगे बढ़ने की ताकत भी बना सकता है.

जया किशोरी जी की जरूरी बातें (Jaya Kishori Motivational Quotes) जिनसे हमें सीख लेनी चाहिए

Jaya Kishori Motivational Quotes
मुश्किल समय में हिम्मत से काम लें
  • बुरे अनुभव हमें गिरा भी सकते हैं, और संभाल भी सकते हैं
  • दूसरों को दोष देने से कुछ नहीं बदलता.
  • अपने फैसलों की जिम्मेदारी खुद लेनी पड़ती है इसलिए सोच-समझकर फैसला लें.
  • ईश्वर से जुड़ाव मन को मजबूत बनाता है. भरोसा न टूटने दें.

यह भी पढ़ें: कोई कितना ही भला-बुरा कह रहा हो – उस समय बिल्कुल न करें ये गलतियां

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel