[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style How To Remove Holi Colour: झट से हट जाएंगे चेहरे से होली के रंग, इन तरीकों का करें इस्तेमाल

How To Remove Holi Colour: झट से हट जाएंगे चेहरे से होली के रंग, इन तरीकों का करें इस्तेमाल

0
How To Remove Holi Colour: झट से हट जाएंगे चेहरे से होली के रंग, इन तरीकों का करें इस्तेमाल
holi

How To Remove Holi Colour: होली के त्योहार में रंगों की धूम चारो ओर रहती है. होली खेलने में बहुत मजा आता है मगर कभी-कभी रंगो को छुड़ाने में हालत खराब हो जाती है. बहुत कोशिश करने के बाद भी कुछ जिद्दी रंग ऐसे होते हैं जो नहीं उतरते. अगर आपको भी रंग छुड़ाने में तकलीफ हो रही है तो यह आर्टिकल आपके काम की है. कुछ तरीकों से आप होली के रंगों को आसानी से छुड़ा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में.  

नींबू का इस्तेमाल

होली के रंगों को छुड़ाने के लिए नींबू सबसे कारगर है. आप बेसन में नींबू को डालकर एक पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगा कर छोड़ दें. लगभग 20 मिनट के बाद इसे हटा लें और पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें. इस पेस्ट से आपके स्किन को भी नुकसान नहीं होता है.

होली से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Holi Eye Care Tips: होली के रंगों से करें आंखों का बचाव, इन तरीकों को अपनाएं

नारियल के तेल का इस्तेमाल

रंग को छुड़ाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. जिस जगह से रंग नहीं जा रहा है वहां पर नारियल के तेल से मसाज करें. ऐसा करने से धीरे-धीरे रंग फीका होकर पूरी तरह से छूट जाता है. नारियल का तेल आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है.

बेसन और दही

अगर आपके भी चेहरे से होली के रंग नहीं जा रहे हैं तो आप बेसन का उपयोग कर सकते हैं. थोड़े से बेसन में एक चम्मच दही को मिला लें और एक पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. अब इसको पानी से धो लें. इस उपाय को करने से आपके चेहरे से दाग हट जाएंगे.

खीरा का रस

रंग हटाने के लिए आप खीरे के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. खीरा को कद्दूकस कर के उसका रस निकाल लें और इसमें थोड़ा सा सिरका और गुलाब जल को मिक्स कर दें. इस मिश्रण को लगाएं और लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से अच्छी तरीके से साफ कर लें.

यह भी पढ़ें: Holi 2025: बेफिक्र होकर खेलें होली, फोन के भीगने की चिंता छोड़ें, इन तरीकों का करें इस्तेमाल

Previous article कब खेलें होली ? बिहार और झारखंड में इस तारीख को बरसेगा रंग
Next article मीन राशि वालों के आर्थिक सफलता की ओर बढ़ेंगे कदम, देखें 16 से 22 मार्च का साप्ताहिक राशिफल
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel