[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style जले हुए चावल या पुलाव की स्मेल ऐसे करें गायब, शेफ पंकज भदौरिया का आसान किचन हैक

जले हुए चावल या पुलाव की स्मेल ऐसे करें गायब, शेफ पंकज भदौरिया का आसान किचन हैक

0
जले हुए चावल या पुलाव की स्मेल ऐसे करें गायब, शेफ पंकज भदौरिया का आसान किचन हैक
जले हुए चावल की स्मेल हटाने का सबसे आसान घरेलू तरीका

How to Remove Burnt Rice Smell: किचन में अक्सर ऐसा हो जाता है कि चावल, पुलाव या बिरयानी बनाते समय बर्तन की नीचे वाली परत हल्की सी जल जाती है. ऐसे में पूरे चावल में जली हुई स्मेल आने लगती है और लोग समझते हैं कि अब यह खाना बेकार हो गया. लेकिन फेमस शेफ पंकज भदौरिया ने एक बहुत आसान किचन हैक बताया है, जिसकी मदद से जले हुए चावल या पुलाव की स्मेल को आसानी से दूर किया जा सकता है.

अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी महंगी चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी. सिर्फ एक साधारण प्याज की मदद से आप अपनी डिश को खराब होने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं जले हुए चावल की स्मेल दूर करने का यह आसान घरेलू नुस्खा.

जले हुए चावल की स्मेल हटाने का सबसे आसान घरेलू तरीका (How to Remove Burnt Rice Smell)

How To Remove Burnt Rice Smell
जले हुए चावल
  1. अगर आपको चावल या पुलाव से जली हुई स्मेल आने लगे तो सबसे पहले तुरंत गैस बंद कर दें. ऐसा करने से नीचे की परत ज्यादा नहीं जलेगी और चावल बच सकते हैं.
  2. अब एक प्याज लें और उसे बिना छीले चार टुकड़ों में काट लें. इसके बाद इन चारों टुकड़ों को चावल या पुलाव के अलग-अलग हिस्सों में हल्का सा दबाकर रख दें.
  3. अब बर्तन को ढक्कन से ढककर करीब 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. प्याज की परतें जली हुई स्मेल को अपने अंदर सोख लेती हैं, जिससे चावल या पुलाव की खुशबू फिर से सामान्य हो जाती है.
  4. 10 मिनट बाद प्याज के टुकड़ों को निकाल दें. अब ऊपर के अच्छे चावल को धीरे-धीरे दूसरे बर्तन में निकाल लें और नीचे जली हुई परत को अलग कर दें.

इस छोटे से किचन हैक की मदद से जले हुए चावल या पुलाव की बदबू काफी हद तक कम हो जाती है और आपकी पूरी डिश खराब होने से बच जाती है.

यह भी पढें: Kitchen Tips: दही की खटाश होगी चुटकियों में दूर, फॉलो करें ये आसान टिप्स

यह भी पढें: Tips to keep coriander fresh in kitchen: किचन के अंदर भी हरा-भरा रहेगा धनिया का पौधा, बस फॉलो करें ये टिप्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel