[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style How To Organize Handbag: अब हैंडबैग में आसानी से मिल जाएगा रखा हुआ सामान, इन टिप्स से करें ऑर्गेनाइज 

How To Organize Handbag: अब हैंडबैग में आसानी से मिल जाएगा रखा हुआ सामान, इन टिप्स से करें ऑर्गेनाइज 

0
How To Organize Handbag: अब हैंडबैग में आसानी से मिल जाएगा रखा हुआ सामान, इन टिप्स से करें ऑर्गेनाइज 
handbag organizing tips ( AI Image)

How To Organize Handbag: कई बार हैंडबैग में कुछ छोटी सी चीज जैसे ईयरबड को ढूंढने में ही देर हो जाती है और जबतक पूरे बैग को खाली न कर दिया जाए तब तक आपको वह चीज मिल नहीं पाती है. इसके पीछे का कारण है हैंडबैग के अंदर चीजों को सही से अरेंज नहीं कर के रखना. हैंडबैग सिर्फ जरूरी चीजों को रखने के काम ही नहीं आता बल्कि एक खूबसूरत हैंडबैग आपके लुक को स्टाइलिश भी बनाता है. महिलाएं अपने हैंडबैग में जरूरत की चीजों को रखती हैं. अक्सर महिलाएं जल्दी में बैग में सबकुछ डाल देती हैं लेकिन पर्स को ऑर्गेनाइज करने बारे में नहीं सोचती हैं. अगर आप हैंडबैग को सही तरीके से सेट करती हैं तो आपको कोई भी सामान निकालने में आसानी होगी. तो आइए जानते हैं कैसे आप हैंडबैग को ऑर्गेनाइज कर सकती हैं. 

सबसे पहले क्या करें? 

सबसे पहले अपने हैंडबैग को पूरी तरह खाली कर दें. बैग के कोने से पेपर के टुकड़ों को निकाल दें. अब आप एक सूखे कपड़े या वाइप से बैग के अंदर की सफाई करें. बैग के अंदर और बाहर कपड़े से सफाई करें. कई बार महीनों तक हैंडबैग में ऐसी चीजें पड़ी रहती है जिसकी कोई जरूरत ही नहीं होती है. ऐसे में जो चीजें जरूरी है उसे अलग निकाल लें और जिन चीजों की जरूरत नहीं है उसे हटा दें. 

छोटे बैग का इस्तेमाल कैसे करें?

बैग में सारी चीजें एक साथ रखने के बजाय आप छोटे बैग या पाउच का इस्तेमाल कर सकती हैं. आप सेफ्टी पिन और क्लिप को एक बैग में रखें. आप मेकअप के लिए अलग बैग रखें. अक्सर ईयरबड में से एक मिलता है तो एक नहीं इसके लिए आप ईयरबड, चार्जर के लिए अलग बैग रखें. आप ट्रांसपेरेंट बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं जिससे आपको आसनी हो या फिर बैग के ऊपर आप लेबल को लगा दें. आप हैंडबैग में पहले से दिए गए अलग- अलग सेक्शन में जरूरी पेपर या रसीद को स्टोर कर सकती हैं. 

कार्ड और पैसे के लिए क्या करें?

हैंडबैग में पैसे और कार्ड को रखने के लिए आप एक अलग वॉलेट रखें जिससे बैग में इधर-उधर ये न बिखरे और जब जरूरत हो तब आप आसानी से निकाल पाएं. 

कौन सी बातों का ध्यान रखें?

आप हफ्ते में एक दिन अपने हैंडबैग को साफ जरूर करें. पुराने बिल और कुछ कचरा हो तो उसे निकाल दें और फिर से हैंडबैग को जरूरत के हिसाब से अरेंज कर लें. बहुत भारी बैग ले जाने से कंधों में दर्द हो सकता है. इसलिए आप सिर्फ जो चीजें जरूरी हो उन्हें ही रखें. 

यह भी पढ़ें- How To Organize Wardrobe: अलमारी में रखे कपड़े आसानी से नहीं मिल पाते, तो इन आसान तरीकों से करें वार्डरोब को ऑर्गेनाइज

यह भी पढ़ें- How To Make Gravy Thick: इन आसान टिप्स की मदद से घर पर बनाएं परफेक्ट गाढ़ी ग्रेवी

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

Previous article Ranji Trophy: टीम इंडिया में वापसी के लिए बेकरार ईशान किशन, शतक लगाकर सेलेक्टर्स को भेजा मजबूत मैसेज
Next article बढ़ता ही जा रहा है मौसमी असंतुलन
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel