[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Paneer Schezwan Finger Fries: दिवाली पार्टी के लिए बनाएं झटपट पनीर शेजवान फिंगर फ्राइज, स्वाद और क्रंच का परफेक्ट कॉम्बो

Paneer Schezwan Finger Fries: दिवाली पार्टी के लिए बनाएं झटपट पनीर शेजवान फिंगर फ्राइज, स्वाद और क्रंच का परफेक्ट कॉम्बो

0
Paneer Schezwan Finger Fries: दिवाली पार्टी के लिए बनाएं झटपट पनीर शेजवान फिंगर फ्राइज, स्वाद और क्रंच का परफेक्ट कॉम्बो
pneer schejwan

Paneer Schezwan Finger Fries: दिवाली जैसे त्योहारों पर जब घर में मेहमान आते हैं तो कुछ ऐसा स्नैक चाहिए जो दिखने में भी लाजवाब हो और स्वाद में भी धमाकेदार. ऐसे में पनीर शेजवान फिंगर फ्राइज एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह रेसिपी इंडो-चाइनीज़ ट्विस्ट के साथ बनती है, जिसमें पनीर की सॉफ्टनेस और शेजवान सॉस का तीखापन हर किसी को पसंद आता है. इसे बनाना बहुत आसान है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. आप इसे शाम की पार्टी या दिवाली स्नैक के तौर पर झटपट तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की कैसे आप इसे घर पर झटपट बना सकते हैं. 

पनीर शेजवान फिंगर फ्राइज बनाने के लिए कौन-कौन सी समग्री की जरूरत पड़ती है?

सामग्री:
पनीर – 200 ग्राम (लंबे फिंगर शेप में कटे हुए)
कॉर्न फ्लोर – 2 टेबल स्पून
मैदा – 2 टेबल स्पून
शेजवान सॉस – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून
तेल – तलने के लिए
थोड़ा पानी – बैटर बनाने के लिए

पनीर शेजवान फिंगर फ्राइज को घर पर कैसे तैयार करें?

एक बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और अदरक-लहसुन पेस्ट डालें.
इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें.
पनीर की फिंगर्स को इस बैटर में डुबोएं.
कढ़ाही में तेल गर्म करें और पनीर फिंगर्स को सुनहरा होने तक तलें.
अब इन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
ऊपर से शेजवान सॉस डालें या सॉस के साथ सर्व करें.

क्या पनीर शेजवान फिंगर फ्राइज को एयर फ्राइर में बनाया जा सकता है?

हां, बिल्कुल! इन्हें एयर फ्रायर में भी बनाया जा सकता है. 180°C पर 10–12 मिनट तक एयर फ्राई करें. इससे ये हेल्दी और क्रिस्पी बनेंगे.

क्या इसे दिवाली पार्टी से पहले बना कर रख सकते हैं?

आप बैटर और पनीर को अलग-अलग पहले से तैयार कर सकते हैं, लेकिन तलना सर्व करने से ठीक पहले ही करें ताकि फ्राइज कुरकुरे बने रहें.

यह भी पढ़ें: Nachos Recipe For Diwali Guest: 5 मिनट में तैयार करें पार्टी परफेक्ट नाचोज, दिवाली के मेहमानों के लिए स्पेशल स्नैक

यह भी पढ़ें: Roasted Kaju Chaat Recipe: इस दिवाली ड्राइ फ्रूट को दें नया ट्विस्ट! बनाएं चटपटी और हेल्दी रोस्टेड काजू चाट

यह भी पढ़ें: Oil free Snacks for Diwali: तेल छोड़िए, स्वाद नहीं! जानिए दिवाली के लिए ऑइल-फ्री स्नैक्स के हेल्दी आइडिया

यह भी पढ़ें: Moong Dal Samosa: मैदे वाले नहीं, इस बार बनाएं मूंग दाल आटे के समोसे, जानिए स्वादिष्ट और आसान रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel