[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर गुलाब जामुन या गुजिया कर रहे हैं तैयार, तो ऐसे बनाएं मावा

घर पर गुलाब जामुन या गुजिया कर रहे हैं तैयार, तो ऐसे बनाएं मावा

0
घर पर गुलाब जामुन या गुजिया कर रहे हैं तैयार, तो ऐसे बनाएं मावा
मावा (AI Generated Image)

How To Make Mawa: मावा जिसे खोया के नाम से जाना जाता है, का इस्तेमाल करके कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं. इससे गुलाब जामुन, पेड़ा या बर्फी को तैयार किया जाता है. अगर आप घर पर मिठाई बनाना पसंद करते हैं तो अक्सर मावा बाजार से खरीद कर लाते होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मावा को आप घर पर बना सकते हैं. आप आसान तरीके से घर पर ही ताजा और शुद्ध मावा तैयार कर सकते हैं. अब कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है ऐसे में आप घर पर ही मावा तैयार करके गुजिया बना सकते हैं. 

मावा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • लीटर फुल क्रीम दूध

मावा को कैसे तैयार करें?

  • मावा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही या बर्तन को लें. इसमें आप दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. 
  • दूध में उबाल आने के बाद आप आंच को धीमी कर दें और बीच-बीच में चलाते रहें. इससे दूध तले में नहीं लगेगा. धीमी आंच पर दूध को पकाते रहें. किनारे पर जमी मलाई को बड़े चम्मच की मदद से दूध में मिलाते जाएं. दूध धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा और मात्रा कम होती जाएगी.
  • दूध जैसे जैसे गाढ़ा होने लगे तो इसे आप लगातार चलाते रहें नहीं तो ये जल सकता है. 
  • जब दूध पूरी तरह गाढ़ा मिश्रण बन जाए तब गैस को बंद कर दें. जैसे ये ठंडा होगा ये और गाढ़ा हो जाएगा. इस तरह से आप घर का बना ताजा मावा तैयार कर सकते हैं. 
  • इसे ठंडा होने दें और फिर मिठाई बनाने में इस्तेमाल करें. 

मावा बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें

  • हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें. 
  • मावा बनाने के लिए भारी तले की कड़ाही या बर्तन को लें जिससे कि दूध जले नहीं.
  • मावा बनाने में टाइम लगता है इसलिए धैर्य रखें जल्दीबाजी न करें.

यह भी पढ़ें: अब चिपचिपे नहीं होंगे नूडल्स, उबालते टाइम इन टिप्स को अपनाएं

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: अब खराब नहीं होंगे किचन में रखे ये सामान, बस आजमाएं आसान ट्रिक्स


Previous article अरमान की धमकी पर अभीरा का पलटवार, पोद्दार हाउस में मचा बवाल
Next article Ai+ ने उतारे ईयरबड्स और स्मार्टवॉच, बजट रेंज में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel