[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: बच्चों की देर रात जागने की आदत से परेशान हैं? पैरेंट्स जरूर अपनाएं ये 4 स्मार्ट ट्रिक्स

Parenting Tips: बच्चों की देर रात जागने की आदत से परेशान हैं? पैरेंट्स जरूर अपनाएं ये 4 स्मार्ट ट्रिक्स

0
Parenting Tips: बच्चों की देर रात जागने की आदत से परेशान हैं? पैरेंट्स जरूर अपनाएं ये 4 स्मार्ट ट्रिक्स
how to make kids sleep on time Pic Credits: Pinterest

Parenting Tips: आज के समय में सिर्फ पैरेंट्स ही नहीं बल्कि बच्चे भी रात को देर तक जागने लगे हैं. जब बच्चे रात को देर तक जागते हैं तो उन्हें सिर्फ फिजिकली ही नहीं बल्कि मेंटली भी काफी नुकसान पहुंचता है. जब बच्चे रात को देर तक जागते हैं तो उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है और साथ ही उनका मूड और एनर्जी लेवल्स भी काफी अफेक्ट होता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके बच्चे के साथ ऐसा कुछ भी हो तो आज की इस आर्टिकल को आपको जरूर पढ़ना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे में जल्दी सोने की आदत लगा सकते हैं. तो चलिए इन तरीकों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

सोने के समय को बनाएं मजेदार

अगर आप अपने बच्चे में जल्दी सोने की आदत डालना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान तरीका है इस समय को मजेदार बनाना. जल्दी सुलाने के लिए आप अपने बच्चे को उनकी पसंदीदा कहानी सुना सकते हैं या फिर कोई छोटा सा गेम भी खेल सकते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे को सोने का समय बोरिंग नहीं लगता है और वे खुद सोने के लिए समय पर तैयार हो जाते हैं. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप अपने बच्चे को हर दिन एक ही समय पर सोने की आदत डलवाएं.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: हंसता-खेलता और कॉन्फिडेंस से भरा होगा बच्चे का पूरा दिन, स्कूल जाने से पहले हर पैरेंट जरूर करें ये 5 काम

लाइट और शोर को कम करें

आपके बच्चे सही समय पर सोने जाए इसके लिए यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप कमरे के माहौल का ख्याल जरूर रखें. अगर कमरे में ज्यादा लाइट या फिर आवाज होगी तो आपके बच्चे जल्दी सो नहीं पाएंगे. सही समय पर सोने की आदत डलवाने के लिए कमरे में लाइट को कम करदें और साथ ही टीवी और मोबाइल से आने वाली आवाजों को भी कम कर दें. आप अगर चाहें तो बच्चों को सॉफ्ट म्यूजिक या फिर कोई धुन सुना सकता है. यह छोटा सा उपाय आपके बच्चे के दिमाग को शांत करता है.

सोने से पहले स्पोर्ट्स या स्ट्रेचिंग

कई बार बच्चे इसलिए भी जल्दी सोने नहीं जाते क्योंकि उनके शरीर में एनर्जी बची हुई ही रहती है. इस एनर्जी को कम करने के लिए कोई फिजिकल एक्टिविटी या फिर स्ट्रेचिंग कराएं. आप उन्हें कमरे में ही दौड़ने के लिए मोटिवेट करें या फिर योगा करवाएं. ऐसा करने से आपके बच्चे जल्दी थकते हैं और आराम से सो भी जाते हैं.

मोबाइल और स्क्रीन से दूरी

आजकल पैरेंट्स के साथ-साथ बच्चे भी स्मार्टफोन, टीवी या फिर लैपटॉप में घुसे रहते हैं. इन चीजों के इस्तेमाल से भी उन्हें जल्दी नींद नहीं आती है और वे देर तक जगे रह जाते हैं. कोशिश करें कि सोने से कम से कम 30 मिनट पहले अपने बच्चे के साथ से हर तरह की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट छीन लें. इसकी जगह पर आप उन्हें पजल सॉल्व करने के लिए दे सकते हैं या फिर ड्रॉइंग करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: खुद होमवर्क करने बैठ जाएगा बच्चा और पढ़ाई भी करेगा मन लगाकर, ये सीक्रेट टिप्स बच्चे के अंदर जगाएंगे दिलचस्पी

Previous article दिसंबर 2026 तक आसम-दरभंगा एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, बिहार के 7 जिलों के होकर गुजरेगा
Next article मैजिक पर लदा 767.50 लीटर विदेशी शराब के साथ बंगाल का तीन तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel