[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Instant Idli Batter Recipe: बिना फर्मेंट किए बनाएं सॉफ्ट इडली, ये ट्रिक जानकर चौंक जाएंगे आप 

Instant Idli Batter Recipe: बिना फर्मेंट किए बनाएं सॉफ्ट इडली, ये ट्रिक जानकर चौंक जाएंगे आप 

0
Instant Idli Batter Recipe: बिना फर्मेंट किए बनाएं सॉफ्ट इडली, ये ट्रिक जानकर चौंक जाएंगे आप 
झटपट इडली बनाने के लिए बैटर

Instant Idli Batter Recipe: इडली दक्षिण भारतीय खाने की सबसे लोकप्रिय और हेल्दी डिश मानी जाती है. आमतौर पर इडली का बैटर बनाने में कई घंटे का समय लगता है, क्योंकि उसे फर्मेंट करना पड़ता है. लेकिन आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हर किसी के पास इतना समय नहीं होता. ऐसे में इंस्टेंट इडली बैटर एक बेहतरीन विकल्प है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें न तो रातभर भिगोने की जरूरत होती है और न ही लंबा फर्मेंटेशन करना पड़ता है. सिर्फ कुछ आसान सामग्रियों से कुछ ही मिनटों में सॉफ्ट, फूली हुई और स्वादिष्ट इडली तैयार की जा सकती है. यह रेसिपी नाश्ते, बच्चों के टिफिन या हल्के डिनर के लिए एकदम परफेक्ट है.

इंस्टेंट इडली बैटर बनाने के लिए सामग्री 

  • सूजी (रवा) – 1 कप
  • दही – 1 कप
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • ईनो फ्रूट सॉल्ट – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 छोटा चम्मच
  • राई – ½ छोटा चम्मच
  • करी पत्ता – 6–7
  • हरी मिर्च – बारीक कटी (वैकल्पिक)

कैसे तैयार करें इंस्टेंट इडली बैटर 

सूजी भूनें

एक कढ़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें.  राई और करी पत्ता डालें. अब सूजी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.  गैस बंद करके ठंडा होने दें.

बैटर तैयार करें

भुनी हुई सूजी में दही और नमक मिलाएं.  थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर बनाएं. 15 मिनट के लिए ढककर रखें.

ईनो मिलाएं

इडली बनाने से ठीक पहले बैटर में ईनो डालें.  हल्के हाथ से मिलाएं (ज्यादा न चलाएं).

इडली बनाएं

इडली सांचे में तेल लगाएं. बैटर डालें और 10–12 मिनट स्टीम करें. गरमागरम इडली तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: Restaurant Style Fluffy Rice: घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल, हर दाना रहेगा अलग

यह भी पढ़ें: How To Store Rice In Fridge: क्या आप जानते हैं फ्रिज में रखे चावल कब तक खा सकते हैं? 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel